राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2025 : इन 3 राशियों पर बरस रही है मां वैभव लक्ष्मी की खास कृपा, जानें 8 अगस्त का दिन आपके लिए क्या लाया है

Horoscope Today, 8 August 2025 : 08 अगस्त 2025 को चतुर्दशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग है। वृषभ को कीर्ति, मिथुन को नए कारोबारी प्रस्ताव, कर्क-धनु को लाभ, सिंह-कन्या को आयवृद्धि, तुला को मान-सम्मान, वृश्चिक को प्रगति, मकर को पदोन्नति, और कुंभ-मीन को नए व्यावसायिक लाभ के योग हैं।

3 min read
Aug 08, 2025
Horoscope Today 8 August 2025

Horoscope Today, 8 August 2025 : 08 अगस्त 2025, दिन शुक्रवार, सावन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और आयुष्मान योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे दिन शुभ संकेत दे रहा है। मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों के लिए दिन फलदायी रहेगा। वृषभ राशि के जातकों की सफलता उन्हें सम्मान दिलाएगी। मिथुन राशि वालों को व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, जो उत्साह बढ़ाएंगे। कर्क और धनु राशि के लोगों को व्यापार में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। सिंह और कन्या राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी के योग हैं। तुला राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। वृश्चिक राशि के लिए व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। मकर राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति या तबादले का लाभ मिल सकता है। वहीं कुंभ और मीन राशि के लिए नई व्यावसायिक गतिविधियां फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं। पंडित चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए, मेष से मीन तक आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 8 August 2025 : सावन की चतुर्दशी पर बन रहा है शुभ संयोग, टैरो कार्ड ने खोले किस्मत के दरवाजे, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ

आज का मेष राशिफल : (Aries Horoscope Today)

आप व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन पर भी ध्यान दें। संतान के रुके हुए व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

आज का मिथुन राशिफल : (Gemini Horoscope Today)

आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, यह मुसीबत बन सकता है।

आज का सिंह राशिफल : (Leo Horoscope Today)

अपनी सोच बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

आज का कन्या राशिफल : (Virgo Horoscope Today)

दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

आज का तुला राशिफल : (Libra Horoscope Today)

आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट और उपहार मिलेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

आज का धनु राशिफल : (Sagittarius Horoscope Today)

लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव है।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाएगी। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

आज का कुंभ राशिफल : (Aquarius Horoscope Today)

जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

आज दिन व्यस्ततापूर्वक रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।

ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास, उज्जैन

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope August 2025 : सूर्य का सिंह में गोचर, अगस्त 2025 में इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

Also Read
View All

अगली खबर