राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 February: सिंह, वृश्चिक समेत 4 राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 8 February: शनिवार को मेष से कन्या राशि तक के लोगों की आर्थिक हालत कैसी रहेगी, स्वास्थ्य पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, ये सवाल मन में है तो आज का राशिफल शनिवार में प. चंदन श्याम नारायण से जानें जवाब (daily horoscope Saturday)

3 min read
Feb 07, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 February 2025: आज का राशिफल शनिवार 8 फरवरी 2025

Daily Horoscope Saturday: दैनिक राशिफल शनिवार के अनुसार 8 फरवरी को 4 राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शनिवार को ही दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 का रिजल्ट भी आएगा तो यहां जानिए किन राशियों के सितारे चमकने वाले हैं। पढ़ें आज का राशिफल 8 फरवरी 2025

ये भी पढ़ें

शनि की राशि कुंभ में आएंगे बुध, इन 8 राशि के लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में बड़ा फायदा

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 8 फरवरी के अनुसार शनिवार को मेष राशि वाले अपने आहार पर नियंत्रण रखें, आर्थिक निवेश के पूर्व किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लें। किसी अजनबी से संबंध मजबूत होंगे, व्यावसायिक यात्रा होगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि शनिवार के अनुसार 8 फरवरी को अपनी दिनचर्या में व्यायाम और योग को जोड़ें, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। माता-पिता से व्यवहार कमजोर होंगे, जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 8 फरवरी के अनुसार शनिवार को धन संचय में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा, परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चा सफल होगी, संतान के लिए कठोर निर्णय लेना होगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल शनिवार के अनुसार 8 फरवरी को पुराने विवाद समाप्त होंगे, कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नए संपर्क बनेंगे। परिजनों का सहयोग मिलने से रूके काम पूरे होंगे, न्याय पक्ष मजबूत होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल शनिवार के अनुसार 8 फरवरी को सिंह राशि वालों का सुख साधनों पर खर्च होगा, निजी कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल शनिवार के अनुसार 8 फरवरी को कन्या राशि वालों को अपने परिजनों की मदद करनी पड़ेगी। अपनी बुरी आदतों को बदलें, जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। संतान के किए कार्यों से परेशान रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल तुला राशि (Daily Horoscope Libra)

शनिवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 8 फरवरी को निजी रिश्ते में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। भावनाओं में बह कर कोई निर्णय न लें, पड़ोसियों के साथ व्यवहार दुरुस्त करेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Daily Horoscope Scorpio)

शनिवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 8 फरवरी को आपकी लापरवाही के कारण घर में क्लेश होगा, आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Daily Horoscope Dhanu Rashi)

शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 8 फरवरी 2025 को धनु राशि वालों की कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध मधुर होंगे। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे, मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मकर राशि (Daily Horoscope Makar Rashi)

मकर राशिफल शनिवार के अनुसार 8 फरवरी को कार्य की अधिकता रहेगी, आर्थिक समृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे, सही रहते हुए भी आपको लोगों की आलोचना सहनी पड़ेगी। विरोधी परास्त होंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Horoscope Aquarius)

कुंभ राशिफल शनिवार के अनुसार आप परिजनों को धोखा दे रहे हैं, समय रहते सुधर जाएं वर्ना बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। 8 फरवरी को विदेश जाने के योग बन रहे हैं, शनिवार को व्यापार विस्तार होगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मीन राशि (Today Horoscope Pisces)

मीन राशिफल शनिवार 8 फरवरी के अनुसार घर परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद के रूके कार्य यथावत रहेंगे।

ये भी पढ़ें

कुंभ राशि में सूर्य शनि का मेल, जानें भावों के आधार पर क्या होता है असर

Also Read
View All

अगली खबर