8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 february: नए सप्ताह में 2 राशियों के सितारे हैं बुलंद, खूब धन लाभ का टैरो कार्ड कर रहे इशारा

Weekly Tarot card reading: आपकी राशि तुला से मीन के बीच है और जानना चाहते हैं कि आपके लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन तो साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणी तुला से मीन राशि 9 से 15 फरवरी में अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जान सकते हैं हर सवाल के जवाब (Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 February)

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Feb 07, 2025

Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 February

Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 February: साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणी 9 से 15 फरवरी 2025

Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 February: अगले 7 दिन दो राशियों के किस्मत के सितारे बुलंद होने वाले हैं। इस समय इन्हें खूब धन लाभ मिलेगा। साप्ताहिक टैरो राशिफल तुला से मीन में जानिए कौन हैं इस सप्ताह की लकी राशियां (Weekly Tarot Prediction)


तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी के अनुसार रविवार से शनिवार का सप्ताह तुला राशिवालों के लिए गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह तुला राशि वालों का प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। इस सप्ताह आपकी आध्यात्मिक उन्नति देखने को मिलेगी। व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आप जीत के पथ पर हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी के अनुसार नए सप्ताह में वृश्चिक राशि के लोग संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि निवेश के मामले से ज्यादा मुनाफा होता नहीं दिख रहा। धीरज रखें, हड़बड़ी में कोई फैसला न लें। अचानक सेहत बिगड़ने से कई जरूरी काम रूक सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Tarot Horoscope 9 to 15 February: मेष, मिथुन समेत 4 राशियों के लिए गुडलक ला रहा नया सप्ताह, टैरो कार्ड से जानिए अपना भविष्य

साप्ताहिक धनु टैरो राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

साप्ताहिक धनु टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी के अनुसार इस सप्ताह धनु राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में कुछ खास नहीं है। आपको कोशिश करनी है कि आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते। जीवन में कठिनाइयों से न घबराएं, अच्छा समय जल्द ही आने वाला है।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Makar)

मकर साप्ताहिक टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में मकर राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। सावधानी बरतें। आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में यह हफ्ता आपकी माता और आपके लिए कुछ कष्टकारी रह सकता है।

ये भी पढ़ेंः

Shani Budh Yuti: कुंभ राशि में शनि बुध का मेल, 4 राशियों को हो सकती है परेशानी

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी 2025 के अनुसार कुंभ राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं है। ससुराल पक्ष का तनाव परेशान कर सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। संतान यदि बड़ी हो गई है तो उनपर अनावश्यक ढंग से अपनी सोच न थोपें।

ये भी पढ़ेंःज्योतिष संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मीन साप्ताहिक टैरो कार्ड रीडिंग (Weekly Tarot Card Reading Pisces)

मीन साप्ताहिक टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार नया सप्ताह मीन राशि के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए लाभदायक होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

#Rashifal-2025में अब तक