राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 September 2026: मेष से मीन तक क्या कहते है आज के सितारे? जाने दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal-8 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Sep 08, 2026
aaj ka rashifal 8 september 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 8 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 8 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। नए लोगों से प्रभावित हो सकते हैं। पूर्व में लिये निर्णय बदलने की संभावना रहेगी। परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा। कुटिल लोगों से सावधान रहे।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि के लिए प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता का स्तर बढ़ सकता है। टकराव टालना है तो सावधानी से बातचीत करनी होगी। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। कार्यों के नए क्षेत्र खुलेंगे।

शुभ रंग- लेमन यलो
शुभ अंक- 5

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के लिए परिश्रम अधिक लाभ कम की स्थिति रह सकती है। भूमि और भवन से संबंधित मामलों में शीघ्रता से निर्णय लेने होंगे। दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी।

शुभ रंग- डार्क ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि का व्यक्तित्व निखरेगा व्यापार और कार्य क्षेत्र में नई संभावनाओं का जन्म हो सकता है। भावना तक रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। यात्रा योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि को दूसरों के कार्यों की समीक्षा सकारात्मक रूप से करनी होगी। मनोरंजन और उत्सव पर अनुमान से अधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम में कल्पनाएं वास्तविक रूप लेगी।

शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि में पुराने मामले उभरने से थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय में कम परिश्रम में अधिक लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक वार्तालाप में नोकझोंक की संभावना रहेगी।

शुभ रंग- सैफरन कलर
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि के कार्यशैली में बदलाव सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए किताबी ज्ञान की अपेक्षा व्यवहारिक ज्ञान काम में लेने का दिन है। भाग्य के समर्थन का स्तर दूसरों के प्रति बरती गई। उदारता और करुणा से तय होगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के लिए मानसिक उलझन महसूस होगी। बचत खर्च होने के योग बन रहे हैं। भूमि और भवन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण निकलेंगे। भाषा में मधुरता रखनी होगी।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि के लिए खेलकूद या राजनीति के क्षेत्र के मुकाबला में आपका पक्ष भारी रहेगा। भावनात्मक रूप से स्थिरता महसूस करेंगे। मेहनत को भाग्य का सहारा मिलेगा।

शुभ रंग- नेवी ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को उचित प्रतिफल ना मिलने से थोड़ी मायूसी रहेगी। विरोधियों के तेवर तीखे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावुक पल आएंगे नई जिम्मेदारियां के लिए इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 1

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को सक्षम लोगों के बीच विद्वता दिखाने के अवसर मिलेंगे। प्रिय जनों से मुलाकात की सूचना से उत्साहित रहेगें। कमाई के नए स्रोत खड़े करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

शुभ रंग- मैंगो कलर
शुभ अंक- 8

Published on:
08 Sept 2026 05:30 am