
Daily Horoscope: 9 फरवरी का दिन 7 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ फल देने वाला है। इन राशियों को धन लाभ और करियर में उन्नति मिल सकती है। ऐसी ही लकी राशि के लोगों के लिए और बातें जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल रविवार (Today Horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 9 फरवरी के अनुसार रविवार को निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि 9 फरवरी के अनुसार घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 9 फरवरी के अनुसार रविवार को दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि रविवार के अनुसार 9 फरवरी को कर्क राशि वालों को अपने काम करने के तरीकों को बदलना चाहिए। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 9 फरवरी का दिन सिंह राशि वालों के लिए उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार रविवार को आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 9 फरवरी को क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं, निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 9 फरवरी को अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 9 फरवरी को व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं,आज खुश खबरी मिलने का दिन है।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशिफल रविवार के अनुसार मकर राशि वाले दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक लाभ के योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।
कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार 9 फरवरी को अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशिफल रविवार के अनुसार 9 फरवरी को पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।