राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 January: वृषभ, धनु समेत 3 राशि को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 9 January 2025: दैनिक राशिफल 9 जनवरी के अनुसार गुरुवार को 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा। दूसरे राशि वालों का क्या हाल रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल गुरुवार (Daily Horoscope Thursday)

3 min read
Aaj Ka Rashifal 9 January 2025: आज का राशिफल गुरुवार 9 जनवरी 2025

Aaj Ka Rashifal 9 January 2025: आज का राशिफल में आप जान सकते हैं गुरुवार को कैसी रहेगी आमदनी, करियर और भाग्य, आपके मन में ऐसे सवाल हैं तो पं. चंदन श्याम नारायण की ओर से प्रस्तुत राशिफल में हर सवाल का जवाब (today horoscope)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि गुरुवार 9 जनवरी के अनुसार मेष वाले अपने परिजनों के कार्यों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट चिंता बढ़ाएगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल स्थापित ना होने से तनाव बढ़ेगा। संतान की उन्नति संभव है।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 9 जनवरी के अनुसार गुरुवार को व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे, साझेदारी करने पर विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 9 जनवरी के अनुसार गुरुवार को संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे, दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि 9 जनवरी के अनुसार परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी। बहनों से संबंध मधुर होंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि 9 जनवरी के अनुसार राजनीति से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए गुरुवार का समय शुभ है। किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे, पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि गुरुवार के अनुसार आप कितना भी परिश्रम कर लें, 9 जनवरी को परिजन आपकी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें, अपने समय का इंतजार करें। आज पिता से संबंध कमजोर होंगे, भाइयों से धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

गुरुवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 9 जनवरी को आपके रहन-सहन से परिजन नाखुश होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा, व्यापार में नई तकनीक का उपयोग लाभकारी साबित होगा। समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें।

ये भी देखेंः

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि 9 जनवरी के अनुसार अपनी कार्यक्षमता और काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दें, संकोच को त्यागें, अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। लंबी यात्रा के योग हैं।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

गुरुवार राशिफल धनु राशि 9 जनवरी के अनुसार समय रहते अपनी आदतों को सुधार लेना जरूरी है, बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।आलस्य की अधिकता रहेगी।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशिफल गुरुवार के अनुसार 9 जनवरी 2025 के अनुसार कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल गुरुवार के अनुसार संतानों में भेदभाव ना करें, सही को सही और गलत को गलत कहें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है, 9 जनवरी को संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा लेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच समय निकालना होगा।

ये भी पढ़ें :

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल 9 जनवरी के अनुसार अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे, राजनीति में उन्नति कारक योग बनेंगे। अपनी वाक्शैली को बदलें, सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा।

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर