राशिफल

Rashifal 9 March: आज का राशिफल 9 मार्च 2026: चंद्रमा तुला राशि में, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 9 March 2026 : आज का राशिफल 9 मार्च 2026: सोमवार को चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा।

3 min read
Mar 08, 2026
Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: आज का राशिफल 9 मार्च 2026

Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: आज 9 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन सफलता और अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में थोड़ा सतर्क रहना पड़ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर पंडित मुकेश भारद्वाज से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

ये भी पढ़ें

Panchang: आज का पंचांग 9 मार्च 2026: सोमवार को कब करें शुभ कार्य? देखें राहुकाल और चौघड़िया

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

दिन की शुरुआत छोटे तनाव से हो सकती है। परिवार के साथ बातचीत में संयम रखना होगा। कार्य स्थल पर उच्च अधिकारियों का बर्ताव थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

मानसिक दृढ़ता महसूस करेंगे। पर दूसरों से जुड़े कार्यों में थोड़े व्यवधान आ सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में साथी का आक्रामक व्यवहार चिंतित कर सकता है। व्यक्तिगत प्रतिभा से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

दूसरों पर निर्भर कार्यों में सामंजस्य का अभाव रहेगा। विरोधी मुखर होंगे। बातचीत और विनम्रता से समस्याओं की हल निकलेंगे। भावनात्मक संबंधों में परिकल्पनाओं को साकार करने का दिन हो सकता है।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आंतरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यस्त कार्यक्रमों के बीच अपनी अभिरुचियों के लिए समय निकाल कर आनंदित रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों की मदद से किसी खास कार्य को पूरा करने के योग बन रहे हैं
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

साहसिक निर्णय और नेतृत्व क्षमता से तनावपूर्ण और कठिन परिस्थितियों में भी रिजल्ट निकलने में सफल रहेंगे मार्केटिंग से जुड़े हुए कार्यों में परिश्रम करने का सही समय है जल्दी रिजल्ट मिल सकते हैं।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

बदलती हुई परिस्थितियों में अपनी बात स्पष्ट रूप से कहनी होगी। दृढ़ता के साथ आगे बढ़े सफलता मिलने की योग बन रहे हैं। पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी नीति रीति की प्रशंसा होगी। आर्थिक भार बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखना आसान नहीं रहेगा । विरोधी कूटनीति पूर्वक आपके कार्यों पीछे करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

संभावनाओं से भरा हुआ दिन है। कार्यों के परिणाम शीघ्र मिल सकते हैं। शिक्षा और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में किए गए कार्यों में पिछली मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

व्यर्थ की चिन्ता से मन घिरा हुआ रह सकता है। नियमित कार्यों के अलावा महत्वपूर्ण कार्यों को बाद के लिए टाला जा सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े सौदों में सावधानी रखनी होगी। जोखिम लेने से बचे।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

उम्मीद से बेहतर दिन रहने की संभावना है। इंटरव्यू में किए गए प्रयासों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नए सहयोगियों के मिलने से आशाजनक परिणाम रहेंगे। जोखिम लेने से बचना होगा। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

मेहनत से जुड़ा हुआ दिन रहने की संभावना है। लोगों पर निर्भरता कम करनी होगी। परिवार में आकस्मिक घटनाक्रम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। साझेदारों से बातचीत में पुराने मुद्दे सुलझेंगे।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। भाई-बहनों से मुलाकात सुखद रहेगी। परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती सामान के प्रति सजग रहना होगा। वाहन और भवन के सौदों से लाभान्वित होने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 3

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope: 8–14 मार्च साप्ताहिक राशिफल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का भविष्यफल

Also Read
View All

अगली खबर