
Weekly Horoscope 8–14 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026
Weekly Horoscope 8 to 14 March 2026 : Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026: मार्च का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आ रहा है। 8 से 14 मार्च 2026 के इस साप्ताहिक राशिफल में तुला से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत मिलेंगे। कुछ राशियों को इस सप्ताह आर्थिक लाभ और सफलता के नए मौके मिल सकते हैं, जबकि कुछ को खर्च, स्वास्थ्य या पारिवारिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से इस सप्ताह आपकी राशि के लिए सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
तुला राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह सुख और समृद्धि लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर और बिजनस से जुड़ी अच्छी खबरें मिलनी शुरू हो जाएंगी। अगर आप लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजें खरीदने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार में अप्रत्याशित मुनाफ़ा आपकी ख़ुशी बढ़ाएगा। हालांकि आय के स्रोत बढ़ने से आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन यह पैसा किसी शुभ कार्य पर ही खर्च होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में शुभचिंतकों की मदद से आप कोई बड़ा कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपके जीवनसाथी की कोई बड़ी उपलब्धि आपके और आपके परिवार की खुशी का बड़ा कारण बनेगी। लव लाइफ में लव पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार वाले आपके प्रेम विवाह को हरी झंडी दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों को मार्च के इस सप्ताह के पहले भाग में धन और सुख की प्राप्ति होगी, लेकिन साथ ही आपका समय और पैसा बेकार की चीजों पर भी खर्च होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। इस अवधि में आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अनावश्यक भागदौड़ और खर्चों के कारण आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। बातचीत के दौरान बुरी भाषा और व्यवहार से बचें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
सप्ताह के पहले भाग की तुलना में सप्ताह का दूसरा भाग कुछ राहत भरा रह सकता है। इस अवधि में व्यापार के सिलसिले में की गई कोई भी यात्रा शुभ रहेगी और इच्छित लाभ दिलाएगी। किसी मित्र के सहयोग से नए कार्य की योजना बनेगी। विदेश में बिजनस करने के इच्छुक लोगों की राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ में भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
धनु राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर काम का बोझ रहेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना होगा। इस सप्ताह आपको काफी भागदौड़ के बाद ही काम में मनचाही सफलता मिल सकेगी।
सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। हालांकि आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि ये मतभेद किसी भी तरह से कलह का कारण न बनें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मित्र के सहयोग से किसी लाभदायक योजना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सत्ता एवं सरकार से संबंधित लंबित कार्यों में गति आएगी। इस अवधि में धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। खट्टी-मीठी तकरार के बावजूद आपकी लव लाइफउ न सिर्फ बेहतर बने रहेंगे बल्कि मुश्किल वक्त में आपका लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा। सप्ताह के अंत में आपको जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि वालों को मार्च के इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक लाभ और प्रगति के भरपूर अवसर मिलेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि आलस्य और लापरवाही के कारण आप इसे खो भी सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर्स और जूनियर्स से कम सहयोग मिलेगा। ऐसे में आपको अपने वर्तमान और पिछले अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना होगा, अन्यथा यही कार्य भविष्य में आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो जाएगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा, व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा।
इस अवधि में समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में माता-पिता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस अवधि में रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। हाल ही में किसी से हुई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य और खान-पान का भी ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए मार्च के इस सप्ताह की शुरुआत कठिनाइयों से भरी हो सकती है, लेकिन राहत की बात यह है कि आपके दोस्त इससे उबरने में आपकी मदद करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आय से अधिक व्यय होगा, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि यह कठिन समय अधिक समय तक नहीं रहेगा और उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती हुई दिखेंगी।
सप्ताह के दूसरे भाग में सत्ता और सरकार से संबंधित लंबित कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। पहले किसी योजना में किया गया निवेश बड़ा मुनाफा देगा। व्यापार से जुड़े लोग बाजार में तेजी का फायदा उठा सकेंगे। बाजार में उनकी साख बढ़ेगी।
सप्ताह के अंत में विलासिता की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होगा। लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे।
मीन राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह शुभता और लाभ से भरा है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर जीवन से जुड़े हर क्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने करियर और व्यापार में वांछित प्रगति देखने को मिलेगी। आपको कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप समय से पहले अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे।
विदेश से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक साबित होने वाला है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके धन और व्यापार में वृद्धि करने वाली साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
सप्ताह के अंत में जीवनसाथी या संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। घर के साथ-साथ कार्यस्थल पर भी उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
Updated on:
06 Mar 2026 05:33 pm
Published on:
06 Mar 2026 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
