
Weekly Tarot Horoscope 2026 8 To 14 March 2026 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Weekly Tarot Rashifal 8 To 14 March 2026: आने वाला सप्ताह ( 8 से 14 मार्च 2026) कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ लोगों के अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है, वहीं कुछ को राहत और प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार यह समय कई मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए साप्ताहिक टैरो राशिफल क्या संकेत दे रहा है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार यह सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास और मेहनत का फल देने वाला रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण फैसले की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है।रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी रहेगा। दिल की बात खुलकर कहने से गलतफहमियाँ दूर हो सकती हैं। इस सप्ताह आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, कुछ लोग आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। परिवार का सहयोग आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाएगा। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी हो सकती है।किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत भी मिल रहे हैं। यदि कोई पुराना मामला या उलझन चल रही थी, तो उसमें समाधान मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति भी इस सप्ताह बेहतर रह सकती है और आय के नए स्रोत भी सामने आ सकते हैं।
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह समाधान और प्रगति का समय हो सकता है। जो काम काफी समय से अटका हुआ था, उसमें अब आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।
दोस्तों और करीबी लोगों का सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। काम के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा का प्लान भी बन सकता है।
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।किसी पुरानी समस्या या तनाव का समाधान मिलने से मन हल्का महसूस करेगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में भावनाओं को साझा करने का यह सही समय है। इस सप्ताह मानसिक शांति और सुकून का अनुभव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता और रोमांस बढ़ेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता और प्रतिभा को सामने लाने का समय हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।करियर और सामाजिक जीवन में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। प्रेम जीवन भी इस सप्ताह अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने से राहत महसूस होगी।
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए समय का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा। यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो आलस छोड़कर पूरी मेहनत करनी होगी।काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है, नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। किसी निजी मामले में निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं और जल्दबाजी से बचें।
Updated on:
06 Mar 2026 03:28 pm
Published on:
06 Mar 2026 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
