
Saptahik Rashifal 8 to 14 March : साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)
Saptahik Rashifal 8 to 14 March 2026: 8 से 14 मार्च 2026 का हफ्ता ज्योतिष के लिहाज से काफी खास है। शुक्र मीन में आ रहा है, गुरु सीधा मिथुन में और शनि की भी अलग ही चाल है। इन सबका असर हर राशि पर दिखेगा। कुछ लोगों के लिए ये समय पैसे और करियर में अच्छा मौका लेकर आएगा, तो किसी के लिए थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है।चलिए, जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से मेष से लेकर कन्या तक के लिए ये हफ्ता कैसा रहेगा। किसे करियर, पैसा, प्यार या सेहत में राहत मिलेगी, और किसे थोड़ी दिक्कतों से गुजरना पड़ेगा। (Weekly Horoscope 8 March to 14 March 2026)
मेष राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह शुभ योग वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर और बिजनस की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में अपेक्षित प्रगति होगी, लेकिन लेन-देन करते समय बहुत सावधान रहें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। इस दौरान किसी विद्वान व्यक्ति से आपके संबंध बनेंगे और भविष्य में उनकी मदद से किसी लाभदायक योजना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सप्ताह के अंत में आपको किसी शुभ या धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संतान संबंधी किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सौहार्द्र बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
वृषभ राशि वालों को मार्च का यह सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाना चाहिए, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप खुद को या अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। खास बात यह है कि व्यस्तता के बीच करीबी दोस्तों का भी सहयोग कम मिलेगा। ऐसे में आपको अपना काम समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना होगा।
भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा।
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही अच्छी ना रहे, लेकिन सप्ताह के अंत में कोई अप्रत्याशित लाभ खुशी का कारण बनेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इच्छित सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में किसी भी गलतफहमी को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में चीजें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में बिजनस के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखना होगा। इस अवधि में विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। अपने क्षेत्र से बाहर काम करने वाले और कमीशन और टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोग मानसिक तनाव और बेचैनी में रहेंगे। उन्हें अपनी इच्छित सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस दौरान मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें और अपनी दिनचर्या, खान-पान आदि का बहुत ध्यान रखें।
सप्ताह के पहले भाग की तुलना में उत्तरार्ध खुशियां और सफलता लेकर आएगा। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई बड़ी समस्या हल होने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के अंत में आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने वरिष्ठ लोगों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में बनते कार्यों में रुकावट आने से मन उदास रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आजीविका के साधन बाधित हो सकते हैं, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में काम की अधिकता रहेगी। इस दौरान फालतू चीजों की भागदौड़ में समय बर्बाद होगा। वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि शरीर में दर्द या चोट लगने का डर रहेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस सप्ताह आप अपने प्रेम संबंधों का दिखावा करने या उसे जग जाहिर करने से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाएं, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें।
सिंह राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह सौभाग्य से भरा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। इस अवधि में पदोन्नति और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी।
सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की योजना बनेगी। परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से खुशियां मिलेंगी। भूमि-भवन संबंधी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप लंबे समय से जमीन या संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
सप्ताह के दूसरे भाग में आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जिसकी मदद से आर्थिक लाभ और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति से जुड़े लोग उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी और लव को विवाह में भी बदल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं।
मार्च के इस सप्ताह कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी, जो अक्सर काम में बाधा डालने की कोशिश करते हैं। इस सप्ताह किसी से उलझन से बेहतर होगा कि आप लोगों की बातों को नजरअंदाज करें। इस सप्ताह करियर या बिजनस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें। असमंजस की स्थिति में किसी शुभचिंतक से सलाह लें या ऐसे निर्णय को आगे के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आय कम और खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको काम के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। मौसमी या किसी पुराने रोग के उभरने से कष्ट हो सकता है। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनका मन पढ़ाई से भटक सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नई योजना में पैसा लगाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मुश्किल वक्त में आपका लव पार्टनर आपका सहारा बनेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
Published on:
06 Mar 2026 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
