राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2026: आज मेष-मिथुन को विवाद से सावधान रहने की सलाह, कर्क-तुला को सफलता के संकेत, जानें 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2026: 13 मार्च 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसरों से भरा हुआ है, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत होगी। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज कई लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को विवाद और उलझनों से बचकर रहने की सलाह दी गई है।

3 min read
Mar 12, 2026
Today 13 March Tarot Card Horoscope : टैरो राशिफल 13 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2026: प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार आज शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड्स की गणना बताती है कि आज कुछ राशियों को सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को विवाद और उलझनों से बचकर चलने की सलाह दी गई है। दिनभर के फैसलों में धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी रहेगी। आज का दिन मेहनत, संयम और सही निर्णय से बेहतर परिणाम दिला सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल

ये भी पढ़ें

Panchang: आज के शुभ चौघड़िया 13 मार्च 2026: किस समय करें शुभ कार्य, जानें पंचांग से..

मेष टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mesh)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज के दौरान छोटी-छोटी बातों पर बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी है। सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज बचत पर ध्यान देना भविष्य की योजनाओं को मजबूत बना सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishabh)

वृष राशि के जातकों के लिए दिन उम्मीद के मुताबिक खास नहीं रहेगा। काम को लेकर मन में भ्रम या दिशा की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य रखना और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। किसी के प्रति नकारात्मक सोच से बचें और अपनी दिनचर्या में सकारात्मकता बनाए रखें।

मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mithun)

मिथुन राशि के लोगों को आज कुछ मतभेदों और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी बातों पर विवाद बढ़ने की संभावना है, इसलिए अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। आज ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहकर अपने काम पर फोकस करना लाभदायक रहेगा।

कर्क टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kark)

कर्क राशि वालों के लिए दिन व्यस्त लेकिन उत्साह से भरा रह सकता है। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। नए अवसर सामने आ सकते हैं और यात्रा से भी लाभ मिल सकता है। अचानक किसी प्रकार का आर्थिक लाभ मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Singh)

सिंह राशि के लोगों के मन में आज किसी काम को लेकर असमंजस बना रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की चिंता आपको परेशान कर सकती है। प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है और आज निवेश से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kanya)

कन्या राशि के लिए आज का दिन सुखद रह सकता है। परिवार या संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। हालांकि मित्रों या रिश्तेदारों का व्यवहार कभी-कभी आपको चौंका सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रगति के संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और नए अवसर भी मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा या सम्मान मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और खानपान संतुलित रखें। अपनी योजनाओं को फिलहाल अपने तक ही सीमित रखना बेहतर रहेगा।

धनु टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Dhanu)

धनु राशि के लोगों को आज मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आप बड़े लक्ष्य पाने की दिशा में मेहनत करेंगे, लेकिन कभी-कभी लगेगा कि मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहे। ऐसे समय में धैर्य रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि के लोगों के मन में आज कुछ असमंजस या चिंता बनी रह सकती है। काम को लेकर आत्मविश्वास थोड़ा कम महसूस हो सकता है। आलस्य छोड़कर समय का सही उपयोग करेंगे तो अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज किसी से पैसों का लेन-देन करने से बचना बेहतर रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। आप अपने काम की उपलब्धियों से संतुष्ट महसूस करेंगे।

मीन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Meen)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे तो सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना भी बन रही है।

ये भी पढ़ें

Kharmas 2026 Vastu Tips: घर में बढ़ानी है सुख-समृद्धि? खरमास में करें ये खास वास्तु उपाय

Also Read
View All

अगली खबर