Aaj Ka Tarot Rashifal 20 February 2026 : टैरो राशिफल 20 फरवरी 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का दैनिक भविष्यफल। जानिए किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ.पढ़ें आज की टैरो भविष्यवाणी।
Aaj Ka Tarot Rashifal 20 February 2026 : 20 फरवरी 2026 का दिन शुक्रवार को मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स के माध्यम से मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्य।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए शत्रुओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। साथ ही आपको करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों को पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। साथ ही आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज दोपहर एक के बाद एक नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों को विदेश और निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या या स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि वह अपने कामकाज से संबंधित जो भी योजना बनाएं उसको फिलहाल, गुप्त रखना अति आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालें आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे। साथ ही आज आपकी जान पहचान कुछ नए लोगों के साथ होगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा लाभ करा सकते हैं। यह लोग आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। हो सकता है कि आज आपको किसी से कर्जा लेने पड़ सकता है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशिवालों नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशिवालों को निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। खेल कूद और शिक्षा के क्षेत्रों में आप किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों को पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें। वरना आपको हानि हो सकती है। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।