राशिफल

Tarot Rashifal: 21 अप्रैल टैरो भविष्यवाणी: मेष-सिंह को मिलेगा बड़ा फायदा, वृषभ और मिथुन के लिए चुनौती भरा दिन

Tarot Horoscope Today 21 April 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए मौके लेकर आया है, तो कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आइए, जानते हैं आपकी राशि क्या कहती है...

2 min read
Apr 20, 2026
आज का टैरो राशिफल इन राशियों पर बरसेगा धन और सफलता|Patrika.com

Aaj Ka Tarot Rashifal 21 April 2026: टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, 21 अप्रैल का दिन ग्रहों और ऊर्जा के खास बदलाव के साथ कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। यह परिवर्तन करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन पर सीधा प्रभाव डाल सकता है। कुछ राशियों को जहां नए अवसर और सफलता के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर फैसले लेते समय संयम और समझदारी बेहद जरूरी होगी। आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल और किन राशियों के लिए दिन रहेगा खास।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Rashifal (19-25 April 2026): सप्ताह की शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ संयोग से, मेष और कर्क के लिए शानदार सप्ताह, करियर-धन में मिलेगी बड़ी सफलता

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज का दिन खासकर विद्यार्थियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। समझदारी से लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ाएंगे। परिवार में भी सकारात्मक माहौल रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

गर्मी का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। घर में खासकर माता-पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। गुस्से से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आज आपकी वाणी ही आपकी ताकत भी है और कमजोरी भी। कुछ बोलने से पहले जरूर सोचें, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। संयम बनाए रखना आज आपके लिए बेहद जरूरी है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। हालांकि परिवार, खासकर संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन अंततः स्थिति संभल जाएगी।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपका शांत स्वभाव आपको कई परेशानियों से दूर रखेगा। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashi)

दिन उम्मीद से बेहतर रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। व्यापार या करियर में विस्तार के संकेत मिल रहे हैं।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से एक कदम आगे रहेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और धन से जुड़े मामलों में भी सुधार होगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलने के संकेत हैं। दिन सुकून देने वाला रहेगा।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज आपके लिए प्रगति के दरवाजे खुल सकते हैं। नए काम आसानी से शुरू होंगे और पुरानी उलझनों का हल मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

तनाव से राहत मिलने का दिन है। घर-परिवार और रिश्तों में चल रही परेशानियां कम होंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे नए कामों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

मानसिक तनाव में कमी आएगी और परिवार से जुड़ी चिंताएं भी कम होंगी। सरकारी या आधिकारिक कामों में लाभ मिल सकता है। दिन राहत देने वाला रहेगा।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज आपका मन आध्यात्म और धर्म की ओर ज्यादा झुका रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal (19-25 April 2026): तुला और वृश्चिक के लिए सफलता के संकेत, मीन को होगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल
Also Read
View All