17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Tarot Rashifal (19-25 April 2026): तुला और वृश्चिक के लिए सफलता के संकेत, मीन को होगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Saptahik Tarot Rashifal (19-25 April 2026): इस सप्ताह टैरो कार्ड्स का संकेत है कि कई राशियों के जीवन में बदलाव, अवसर और सीख तीनों साथ-साथ आने वाले हैं। जहां कुछ राशियों को सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 17, 2026

saptahik tarot rashifal

टैरो साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल 2026|Patrika

Saptahik Tarot Rashifal (19-25 April 2026): 12 से 18 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह खास रहने वाला है, क्योंकि इसकी शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से हो रही है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों और ऊर्जा का बदलाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। खासतौर पर तुला और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के योग बन रहे हैं, वहीं मीन राशि को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का पूरा टैरो राशिफल और सभी राशियों पर इसका प्रभाव।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व का जादू लोगों पर साफ नजर आएगा। आपका आत्मविश्वास और रचनात्मकता चरम पर रहेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है। व्यापार में लाभ और विस्तार के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और अंदर से संतुलन महसूस करेंगे। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफ

यह सप्ताह आपके लिए नई शुरुआत का संदेश लेकर आया है। घर, परिवार या संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, जल्दबाजी से बचें क्योंकि सोच-समझकर निर्णय लेना ही आपको आगे बढ़ाएगा।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह थोड़ा संयम और सावधानी जरूरी है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें, खासकर जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से जल्द ही हालात बेहतर होंगे।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल

आपको इस सप्ताह कुछ कानूनी या औपचारिक मामलों में उलझना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। हालांकि अच्छी बात यह है कि आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल

घरेलू माहौल थोड़ा अस्थिर रह सकता है। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर तनाव संभव है। स्वास्थ्य भी पूरी तरह साथ नहीं देगा, इसलिए खुद को अधिक थकाने से बचें और आराम को प्राथमिकता दें।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल

यह सप्ताह खास तौर पर व्यापारियों और उद्यमियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप नए अवसरों को अपनाने का जोखिम ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि लक्ष्य से भटकाव न हो। फोकस बनाए रखना ही सफलता की कुंजी रहेगा।