राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal : आज के टैरो राशिफल में कुंभ को मिल सकता है आकस्मिक लाभ, वृषभ, मकर और वृश्चिक के लिए विवाद का अलर्ट!

Aaj Ka Tarot Rashifal 29 September 2025 : आज का टैरो राशिफल 29 सितंबर 2025: कुंभ को आकस्मिक लाभ संकेत , जानें वृषभ, मकर, वृश्चिक से लेकर मीन तक सभी राशियों का Tarot Card Prediction। Career, Love और Health अपडेट पाएं।

3 min read
Sep 28, 2025
Aaj Ka Tarot Rashifal

Aaj Ka Tarot Rashifal 29 September 2025, टैरो राशिफल 29 सितंबर 2025 : टैरो कार्ड्स की गणना दर्शाती है कि 29 सितंबर 2025 का दिन विभिन्न राशि के जातकों के लिए सावधानी, संतुलन और नए अवसरों का मिश्रण लेकर आ रहा है। यह दिन जहां कुछ राशियों के लिए प्रसन्नता और उन्नति का सूचक है, कुंभ को आकस्मिक लाभ मिल सकता है वहीं वृषभ, मकर और वृश्चिक राशि के जातकों को क्रोध, विवाद और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखने की सख्त आवश्यकता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का Tarot Card Horoscope। जानें Career, Love, Health और Family Life की भविष्यवाणी।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal Tarot : साप्ताहिक टैरो राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 : तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ के लिए करियर में उन्नति के अवसर

मेष टैरो राशिफल (Mesh Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Vrishabh Today Tarot Rashifal​)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मिथुन टैरो राशिफल (Mithun Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

कर्क टैरो राशिफल (Kark Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह टैरो राशिफल (Today Singh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कन्या टैरो राशिफल (Kanya Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Tula Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Vrishchik Today Tarot Rashifal​)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है।

धनु टैरो राशिफल (Dhanu Today Tarot Rashifal​​)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर टैरो राशिफल (Makar Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ टैरो राशिफल (Kumbh Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है। इस दौरान आपके सामने कई नए अवसर आएंगे। साथ ही की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल (Meen Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है। आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Masik Rashifal Tarot : मासिक टैरो राशिफल अक्टूबर 2025: रिश्ते, धन और सफलता, कौन-सी राशि को मिल सकता है भाग्य का साथ

Also Read
View All

अगली खबर