राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 3 March 2026 : टैरो राशिफल 3 मार्च 2026: पूर्णिमा और चंद्रग्रहण में किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today Tarot Horoscope 3 March 2026 : टैरो राशिफल 3 मार्च 2026: पूर्णिमा, राजयोग और चंद्रग्रहण के संयोग में जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक टैरो भविष्यफल। धूलण्डी, गणगौर पूजा और चैतन्य महाप्रभु जयंती के दिन किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा की सटीक भविष्यवाणी।

3 min read
Mar 02, 2026
Aaj Ka Tarot Rashifal 3 March : टैरो राशिफल 3 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj Ka Tarot Rashifal 3 March 2026 : टैरो राशिफल 3 मार्च 2026: आज मंगलवार का पावन दिन है, जो भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। इस बार 3 मार्च 2026 को पूर्णिमा तिथि, राजयोग और चंद्रग्रहण का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे दिन की ऊर्जा अत्यंत प्रभावशाली हो गई है। साथ ही धूलण्डी, गणगौर पूजा का प्रारंभ और चैतन्य महाप्रभु जयंती जैसे धार्मिक पर्व इस दिन को और भी खास बना रहे हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति को मजबूत करता है। ऐसे विशेष संयोग में टैरो कार्ड्स क्या संकेत दे रहे हैं? आइए टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक टैरो राशिफल।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: साप्ताहिक राशिफल : होली और 3 मार्च चंद्र ग्रहण का असर, जानें मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत

मेष टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करे।

वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को अपना मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। हालांकि, आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ सकती है। सहनशक्ति से काम ले और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दे।

मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज अपने भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहने वाला है। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से कर पाएंगे।

कर्क टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। आपके विवाद के योग बनेंगे। आज आपकी किसी अपने से भेट हो सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको सलाह है कि दिखावें और आडंबरों से दूर रहें।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आपको सलाह है कि आज वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें आपको चोट लगने की संभावना है।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के आज अपनी इच्छाओं और इरादों को लेकर काफी स्पष्ट रहेंगे। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों की मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से होने वाली है। आपका मनोबल काफी मजबूत होगा। साथ ही आपको अपना रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज अपने कार्यस्थल पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपको पराक्रम से बिगड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी चीज को लेकर मतभेद उभर सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहने वाला है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। आपको जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें

Holi 2026 Chandra Grahan: ग्रहण काल में एक माला का जाप देगा सवा लाख का फल, एक्सपर्ट से जानें होली के शुभ मुहूर्त

Also Read
View All

अगली खबर