राशिफल

Daily Horoscope Today : आज का राशिफल 17 मार्च 2026 : मास शिवरात्रि और सिद्ध योग का असर, इन 7 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 17 March 2026 : Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज चैत्र मास की कृष्ण त्रयोदशी, शतभिषा नक्षत्र, सिद्ध योग और मास शिवरात्रि का विशेष संयोग है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

3 min read
Mar 16, 2026
Daily Horoscope Today : आज का राशिफल 17 मार्च 2026: मास शिवरात्रि का विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल (फोटो सोर्स: Patrika)

Daily Horoscope Today 17 March 2026 : आज का राशिफल 17 मार्च 2026 (मंगलवार): हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज शतभिषा नक्षत्र, सिद्ध योग और तैतिल करण का विशेष प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही आज मास शिवरात्रि, भद्रा और पंचक का योग भी बन रहा है, जो कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन और नए अवसर लेकर आ सकता है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव आपके करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य पर कैसा रहेगा, यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Shukra Nakshatra Parivartan: रेवती नक्षत्र में शुक्र का गोचर, मेष, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशियों पर पड़ेगा असर

आज का राशिफल मेष राशि (Daily Horoscope Today Mesh Rashi)

पारिवारिक जीवन में सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नए व्यवसाय को लेकर बातचीत आगे बढेगी।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी कलर : 5

आज का राशिफल वृषभ राशि (Daily Horoscope Today Vrishabh Rashi)

कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। शारीरिक परिश्रम से लाभों में वृद्धि को सुनिश्चित करने में सफल रहेंगे। पेरेंट्स की अपेक्षाओं पर खराब उतरना मुश्किल रहेगा। तनावपूर्ण वार्तालाप से बचना होगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी कलर : 7

आज का राशिफल मिथुन राशि (Daily Horoscope Today Mithun Rashi)

कार्यों को मेहनत के साथ भाग्य का समर्थन मिलने से सफलता की दर ऊंची रह सकती है। प्रेम संबंधों में पति का व्यवहार चिंतित करेगा। नए व्यवसाय की परिकल्पना पर बातचीत सार्थक रहेगी।
शुभ रंग : पीच
लकी कलर : 6

आज का राशिफल कर्क राशि (Daily Horoscope Today Kark Rashi)

शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अनुसंधान के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। यात्रा सफल रहेगी। भावनात्मक संबंधों में वार्ता मधुर और सार्थक रहेगी।
शुभ रंग : पिंक
लकी कलर : 8

आज का राशिफल सिंह राशि (Daily Horoscope Today Singh Rashi)

पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बड़े धन की व्यवस्था करने में सफल रह सकते है। राजनीतिक रूप से मजबूत होने के योग बन रहे हैं। सफलता के लिए इस दिशा में प्रयास लगातार करने होंगे।
शुभ रंग : महरून
लकी कलर : 1

आज का राशिफल कन्या राशि (Daily Horoscope Today Kanya Rashi)

कार्य कुशलता के बावजूद परिणाम में देरी से मन खिन्न रह सकता है। सूचनाओं का सही उपयोग किया तो स्थिति में परिवर्तन ला सकते हैं। विरोधियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता रहेगी। धन के अपव्यय से बचे।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी कलर : 3

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

भावनाओं को अभिव्यक्ति देने का सही समय है। नौकरी में बदलाव के लिए किए गए प्रयास सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में एक दूसरे के प्रति नकारात्मक विचारों से बचने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू
लकी कलर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

कूटनीति और कार्य कुशलता के मेल से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे करने में सफल रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में परिणाम उत्साहवर्धक रहेगें। नियम विरुद्ध कार्य करने बचना होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी कलर : 4

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

परिस्थितियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नई जिम्मेदारियां के लिए तैयार रहना होगा। बेरोजगारों को रोजगार पाने में सहयोग मिलेगा। साझेदारी व्यवसाय में आपकी योजनाओं और विचारों को सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी कलर : 5

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

विचारों और लक्ष्यों में स्पष्टता लानी होगी। आलस्य से बचे। उच्च तकनीकी की मदद से उलझे कार्यों को पूरा करने में सफल रह सकते हैं। शब्दों में विनम्रता तनाव कम करने में सहायक रहेगी। यात्रा टाले।
शुभ रंग : पर्पल
लकी कलर : 4

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में बन रहे नए समीकरणों का लाभ मिलेगा। विदेश व्यापार में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। प्रेम सम्बन्धों मेँ एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी कलर : 8

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

कार्यों में लगातार आ रही रूकावटों के कारण थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं। प्रयत्नों की निरंतरता को बनाए रखना होगा। परिवार से समर्थन मिलेगा। संतान से वार्तालाप सार्थक रहेगी।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी कलर : 9

ये भी पढ़ें

Meen Rashi Trigrahi Yog : मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: वृषभ, मिथुन और कुंभ की चमकेगी किस्मत, धन-प्रेम-सफलता के योग

Also Read
View All

अगली खबर