Dhanu Rashifal 2025: नए साल 2025 में शनि, गुरु और राहु का गोचर धनु राशि वालों को मिलाजुला फल देगा, कभी शनि और गुरु गोचर से लाभ मिलेंगे तो कभी कुछ परेशानी भी होगी। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से वार्षिक धनु राशिफल 2025 में जानें अपना भविष्य (varshik rashifal)
Dhanu Rashifal 2025: धनु राशि वालों के लिए अगला साल कैसा रहेगा यह सवाल मन में है तो जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानें अपना भाग्य। धनु वार्षिक राशिफल 2025 में आप जान सकते हैं इस साल कैसा रहेगा करियर, धनु आर्थिक जीवन और फैमिली लाइफ (Sagittarius annual horoscope )
धनु वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार नया साल धनु राशि वालों के लिए मिलेजुला परिणाम देगा। एक ओर जहां मार्च तक शनि का गोचर आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है तो वहीं मई तक बृहस्पति का गोचर भाग्य के रूप में कमजोर रहेगा।
इधर, आधा मई 2025 बीतने के बाद बृहस्पति का गोचर आपके लिए अनुकूल हो जाएगा तो वहीं मार्च के बाद शनि का गोचर कमजोर हो जाएगा। इस तरह से ये दोनों प्रमुख गोचर कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम दे सकते हैं। हालांकि सकारात्मक परिणामों की अधिकता रहेगी क्योंकि राहु का गोचर मई के बाद से चतुर्थ भाव से अपनी नकारात्मकता दूर कर देगा।
इससे घर गृहस्थी से संबंधित कुछ परेशानियां भी दूर होंगी, लेकिन पुरानी समस्याएं दूर होने के बाद शनि के कारण कुछ नई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि कुछ बदलाव मन को प्रसन्न भी कर सकते हैं। इस समय गुरु गोचर आर्थिक मामले में आपके लिए अच्छा है। कोई आर्थिक संकट नहीं आएगा, वहीं मई के बाद आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। मई के बाद का समय प्रेम, दांपत्य, विवाह और शिक्षा आदि से संबंधित मामलों में शुभ फल देगा।
इधर, 29 मार्च को शनि धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह घटना आपको परिवार से दूर रख सकती है। आपको नई प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता बढ़िया रहेगी। अक्टूबर से दिसंबरत तक गुरु धनु राशि वालों के अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस समय धनु राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे और विदेश यात्रा का लाभ भी आपको मिल सकता है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नहीं हो पाएगा। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी खूब रहेगा। इसलिए आय और व्यय का सामंजस्य बना कर रखने में ही बुद्धिमानी होगी।
ये भी पढ़ेंः
मई से अक्टूबर तक आपके हालात में कुछ सुधार आ सकता है। आपको व्यापार के माध्यम से कुछ लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको विदेश यात्राओं से भी लाभ मिल सकता है। मार्च को शनि धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। इस समय आपको नई प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिल सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता अच्छी रह सकती है। मई से राहु धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से और केतु नवम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सफलता प्राप्त करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर सकते हैं। प्रेमी और वैवाहिक जोड़ों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपका आध्यात्मिक रूझान बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः