राशिफल

February Monthly Horoscope: मिथुन और सिंह के सितारे बुलंद, यहां पढ़िए फरवरी का मासिक राशिफल

February Masik Rashifal: फरवरी आपकी सेहत, करियर, कारोबार और फैमिली लाइफ के लिए कैसा रहेगा, ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से (February Monthly Horoscope ) जानिए।

7 min read
Jan 27, 2025
February Monthly Horoscope 2025: फरवरी मासिक राशिफल 2025

Monthly Horoscope February: ग्रह गोचर के लिहाज से फरवरी महीना बेहद खास है पहले सप्ताह में ही 4 फरवरी को गुरु मार्गी हो जाएंगे तो 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में आ जाएंगे। बुध 11 फरवरी दोपहर 12.58 बजे कुंभ राशि में आकर बुधादित्य योग बनाएंगे, 27 फरवरी को देर रात 11.46 बजे मीन राशि में भ्रमण शुरू करेंगे। इस बीच शुक्र मीन राशि में रहेंगे जबकि शनि 27 फरवरी को शाम 7.06 बजे अस्त हो जाएंगे।


इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। फरवरी राशिफल मेष से मीन 2025 में जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से आइये जानते हैं अगले महीने कैसा रहेगा आपका भविष्य, करियर कौन सा मोड़ लेगा, आर्थिक जीवन का क्या हाल रहेगा। मासिक राशिफल फरवरी 2025 में जानिए हर सवाल का जवाब

ये भी पढ़ें

Modi In Mahakumbh: 5 फरवरी को ऐसा क्या खास, इस दिन PM Modi कर सकते हैं महाकुंभ स्नान, पंडित जी से जानिए इसका महत्व

मेष राशि मासिक राशिफल फरवरी (February Monthly Horoscope Aries)

करियर और आर्थिक जीवन (February Monthly Horoscope):मेष राशि मासिक राशिफल फरवरी 2025 के अनुसार मेष राशि वालों के लिए साल का दूसरा महीना मिलाजुला है। इस महीने में मेष राशि वालों के लिए कुछ चुनौती तो कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। फरवरी की शुरुआत आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी और धन-यश में वृद्धि होगी।


फरवरी माह के पहले पहले सप्ताह में आप करियर-कारोबार और पर्यटन आदि के सिलसिले में लंबी या छोटी यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आपको स्वजनों से पूरा सहयोग और समर्थन पाएंगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी और घर-परिवार में सुखशांति रहेगी।


लेकिन माह के तीसरे सप्ताह में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस दौरान आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रतिद्वंद्वी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और माह के आखिर तक एक बार फिर सभी चीजें आपके पक्ष में आने लगेंगी।


पारिवारिक जीवनः फरवरी 2025 के मध्य का समय फैमिली लाइफ के लिहाज से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान परिवार के किसी प्रिय सदस्य या लव पार्टनर से मतभेद हो सकता है।

मतभेद मनभेद में न बदले, इसके लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। शेष समय में आप अपने कुटम्ब और प्रियजनों के साथ सामान्य जीवन व्यतीत करेंगे। इस महीने मंगलवार शनिवार सुंदरकांड का पाठ करें, राहत मिलेगी।

वृषभ राशि मासिक राशिफल (February Monthly Horoscope Taurus)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ राशि मासिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन फरवरी 2025 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए महीने का शुरुआती हिस्सा थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है।


माह के पहले भाग में कार्यक्षेत्र में आने वाली दिक्कतों के चलते आप अपनी नौकरी में बदलाव का मन बना सकते हैं। हालांकि आपको क्रोध या भावनाओं में बहकर यह निर्णय लेने से बचना चाहिए और अंतिम निर्णय के लिए शुभचिंतकों की सलाह लेनी चाहिए।

माह के मध्य में आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे लेकिन असमंजस की स्थिति में आप उसका लाभ उठाने से चूक सकते हैं। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं।


कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुल मिलाकर यह समय सेहत, संबंध और सफलता की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। फरवरी 2025 का आखिरी हिस्सा आपके लिए राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी।


यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको माह के अंत तक मनचाहा रोजगार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको आपकी मेहनत और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा।

पारिवारिक जीवन(February Monthly Horoscope Taurus): माह की शुरुआत में ही आप पर बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे उठाने के लिए तन-मन और धन से खुद को मजबूत बनाना होगा। अच्छी बात यह है कि जीवन से जुड़े कठिन समय में आपके शुभचिंतक परछाईं की तरह साथ खड़े रहेंगे।


इनकी मदद से आप कठिन से कठिन परिस्थिति का आसानी से सामना करने में सफल होंगे। इस दौरान आपको ससुराल पक्ष से भी विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। लवलाइफ के लिहाज से फरवरी के पहले भाग के मुकाबले दूसरा भाग सुखद और अनुकूल रहने वाला है।


स्वास्थ्य राशिफल: फरवरी का मध्य भाग वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी चुनौतीपूर्ण है। इस समय श्री सूक्त का पाठ आपकी सफलता को बढ़ाने और परेशानी को कम करने में मददगार बनेगा।

ये भी पढ़ेंः

फरवरी मिथुन राशिफल (February Monthly Horoscope Gemini)

करियर और आर्थिक जीवनः फरवरी मिथुन राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार फरवरी के मध्य का थोड़ा समय छोड़ दिया जाए तो पूरा महीना मिथुन राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपके सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। विरोधियों की हर चाल नाकाम होगी।


मिथुन राशि के लोग फरवरी में कुछ बड़ा कार्य करने का निर्णय ले सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो फरवरी की शुरुआत में अपने कारोबार के विस्तार को अमलीजामा पहना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग भी अपने नौकरी में बदलाव के लिए इस समय का चुनाव कर सकते हैं।


करियर-कारोबार में तरक्की के लिहाज से यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस माह आपको जहां विभिन्न स्रोतों से आय होगी तो वहीं आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से धन लुटाते हुए भी नजर आएंगे।


माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। फरवरी के उत्तरार्ध में आपको पूर्व में किए गये निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। यह समय विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए वहां पर करियर की तलाश में जुटे नौजवानों के लिए अत्यंत ही शुभहोगा।


पारिवारिक जीवन (February Monthly HoroscopeMithun Rashi): मिथुन राशि फरवरी राशिफल के अनुसार फरवरी के मध्य में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति के विवाद से मन चिंतित रहेगा।


स्वास्थ्य राशिफलः फरवरी स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार फरवरी का महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। हालांकि अपने खानपान और दिनचर्या सही रखें वर्ना पेट से संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। गायत्री मंत्र का माला जप करें।

ये भी पढ़ेंः

कर्क राशिफल फरवरी (February Monthly Horoscope Cancer)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क राशिफल फरवरी करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार इस महीने आपको हिम्मत से काम लेना होगा, क्योंकि पूरे महीने आपके सामने चुनौतियां आ सकती हैं। करियर कारोबार हो या निजी संबंध फरवरी उतार-चढ़ाव लिए हुए है।


ऐसे में आपको पूरे महीने अपनी उर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। इस माह दूसरों पर आश्रित रहने की बजाय आपको खुद पर भरोसा करके चलना होगा, तभी आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो पाएंगे।माह की शुरुआत में आपको अपने करियर और कारोबार पर विशेष ध्यान देना होगा वर्ना परिश्रम बेकार हो सकता है।

नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने सीनियर के साथ जूनियर से भी अच्छा तालमेल बिठाकर चलना होगा। माह के मध्य में कर्क राशि के लोगों को काम को कल पर टालने की आदत से बचना होगा वर्ना धन, मान दोनों की हानि होने की आशंका रहेगी। फरवरी के मध्य में बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।


फैमिली लाइफ (February Monthly HoroscopeKark Rashi)फरवरी फैमिली लाइफ कर्क राशि के अनुसार प्रेम संबंध और रिश्ते-नाते के लिहाज से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल है। ऐसे में इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखते हुए लोगों के साथ सोच-समझकर व्यवहार करें।


स्वास्थ्य राशिफलः फरवरी के आखिरी भाग में माता की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। इस समय रुद्राष्टकं का पाठ करें, राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

सिंह राशिफल फरवरी (Leo Monthly Horoscope February)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार नया महीना थोड़ा ज्यादा भागदौड़ और थोड़ा ज्यादा सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस माह सिंह राशि वालों को जीवन में आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलेंगे। आप अपने शुभचिंतकों की मदद से उसका लाभ उठाने में भी काफी हद तक सफल होंगे। माह की शुरुआत में आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़कर कार्य कर सकते हैं।


नौकरीपेशा लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका अधिकांश समय किसी कार्य विशेष को पूरा करने में बीतेगा। माह का दूसरा सप्ताह विदेश से जुड़कर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ है। विदेश यात्रा और संबंधित कार्यों से मनचाहे लाभ मिल सकेंगे।


यह समय मीडिया और संचार से जुड़कर कार्य करने वाले सिंह राशि के लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। माह का आखिरी भाग व्यवसाय की दृष्टि से आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा और आप अपने कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे।


पारिवारिक जीवन (February Monthly HoroscopeLeo) : माह के मध्य में आप अपनी वाणी और व्यवहार की मदद से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कदम-कदम पर स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।


माह के आखिरी भाग में आपको स्वजनों के साथ संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए तालमेल बिठाकर चलना होगा। इस दौरान आपको प्रियजनों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए सभी के साथ प्रेम-व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी।


फरवरी स्वास्थ्य राशिफल सिंह राशिः फरवरी स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार साल 2025 के दूसरे महीने में सिंह राशि वालों को ध्यान और योग करने की आवश्यकता रहेगी। प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope February)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या मासिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार फरवरी महीना कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी सफलता तो कभी चुनौती मिलेगी।


माह की शुरुआत में आपको कामकाज में आने वाली दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और स्वजनों से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको बहुत प्रयास करने पर ही लाभ होगा। यदि आप अपने व्यवसाय में विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आपको इस दिशा में बहुत सावधानी से कदम आगे बढ़ाना होगा। फरवरी के मध्य तक आपकी आर्थिक स्थिति में खासा सुधार देखने को मिलेगा।


कन्या राशि फैमिली लाइफ (February Monthly HoroscopeKanya) : फरवरी का दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान खोजने में मित्रगण मददगार साबित होंगे। घर-परिवार से जुड़ा बड़ा निर्णय लेते समय आपको पिता का विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। फरवरी के मध्य में घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेगा।

परिवार के किसी सदस्य की विशेष उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। माह के आखिरी भाग में भूमि-भवन से जुड़े मामलों की उपेक्षा करने से बचें। इस दौरान किसी स्वजनों और वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचें।

माह के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। इस दौरान सत्ता सरकार से जुड़े लोग आपके लिए संकटमोचक साबित होंगे।


स्वास्थ्य राशिफलः फरवरी 2025 में सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत की अनदेखी करने से बचें वर्ना अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

ये भी पढ़ें

Birth Month Facts: जन्म के महीने से जान सकते हैं अपना भविष्य, जानिए माघ में जन्मे बच्चे का स्वभाव और गुण अवगुण

Also Read
View All

अगली खबर