
Shukra Gochar 2025 Personality: शुक्र राशि परिवर्तन व्यक्तित्व में लाएगा बदलाव
Shukra Gochar 2025 Personality: दैत्य गुरु शुक्र का राशि परिवर्तन 28 जनवरी 2025 मंगलवार को सुबह गुरु की राशि मीन में होने वाला है। मीन राशि में शुक्र उच्च के और अधिक प्रभावशाली होते हैं।
ऐसे में गुरु की राशि मीन में शुक्र गोचर का 6 राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा। इनकी उन्नति तो होगी ही, इनका व्यक्तित्व भी प्रभावशाली बनेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Shukra Gochar 2025 Personality) ..
मीन राशि में शुक्र गोचर 2025 वृषभ राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधा और आर्थिक लाभ देगा। उच्च राशि मीन में शुक्र राशि परिवर्तन का समय वृषभ राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि के अनुकूल है, इस समय वृषभ राशि वाले अपने जीवन में कुछ नई सुविधा जोड़ सकते हैं।
मीन राशि में शुक्र उच्च का होता है, ऐसे में मीन राशि में शुक्र भ्रमण का समय वृषभ राशि वालों के सामाजिक जीवन के लिए भी शानदार है। अधिक मित्र और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, कुछ अद्भुत सामाजिक आयोजनों में इस समय आपकी भागीदारी हो सकती है। रोज 108 बार ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप शुभ फल को बढ़ा देगा।
साल का पहला शुक्र गोचर 2025 वृश्चिक राशि वालों पर गहरा असर डालेगा। इससे वृश्चिक राशि वालों को स्टॉक्स, इक्विटी या म्यूचुअल फंड्स आदि से लाभ मिल सकता है। इन क्षेत्रों में रिसर्च करने और नई योजनाओं को आजमाने के लिए समय अनुकूल है। वृश्चिक राशि वालों के प्रेम और रोमांटिक जीवन में भी नई ताजगी आएगी।
इस समय वृश्चिक राशि वालों की लवलाइफ नई ऊंचाई छूएगी, इस समय आप अपने पार्टनर के साथ शानदार पलों का आनंद लेंगे। हालांकि कुछ लोग इस समय दूसरे रिश्तों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। ऐसे में अपने निर्णयों और उनके प्रभाव को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। इस समय शुक्र की ऊर्जा को अधिक सकारात्मक बनाने के लिए घर और ऑफिस में एक शुक्र यंत्र स्थापित करें।
नए साल 2025 का पहला शुक्र राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के जीवन को आरामदायक और विलासिता से भरपूर बनाएगा। इस समय धनु राशि वालों में घर और जीवनशैली को अपग्रेड करने की इच्छा जागेगी।
घर की सुई से लेकर दीवारों के पैनल, किचन गार्डन, या यहां तक कि घर के भीतर स्टाइलिश बार बनाने तक का मन हो सकता है। यह समय आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ा सकता है। शुक्र की कृपा के लिए हर शुक्रवार को नजदीकी मंदिर, विश्वविद्यालय, या किसी एनजीओ में शहद का दान करें।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशि में शुक्र राशि परिवर्तन 2025 मकर राशि वालों के भाई-बहनों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत बनाएगा। इस अवधि में मकर राशि वाले भाई-बहनों से गहरे राज शेयर करने की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। इस के अलावा एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
शुक्र गोचर जनवरी 2025 से आपकी वाणी और बुद्धि आपके व्यक्तित्व को निखारेगी। आप तेजी से निर्णय ले सकेंगे। छोटी यात्रा और वीकेंड पर जाने के लिए भी समय अनुकूल है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का यह अवसर आपको खुशियां देगा। शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों को जितना संभव हो सके गुड़ दान करें।
शुक्र राशि परिवर्तन जनवरी 2025 कुंभ राशि वालों की वाणी में मिठास लाएगा। इस समय आपकी वाणी और व्यक्तित्व के प्रभाव से लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। अपनी संवाद कला से कुंभ राशि वाले लोकप्रियता हासिल करेंगे।
इस अवधि में कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन भी सुखद और स्थिर रहेगा। घर में सभी आवश्यक सुविधाएं रहेंगी। परिवार के लोग प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। शुक्र के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए रोज सुबह अपनी जीभ पर केसर लगाएं।
नव वर्ष का पहला शुक्र गोचर 2025 मीन राशि वालों के व्यक्तित्व को निखारेगा। इस गोचर के प्रभाव से आप बेहद प्रभावशाली, सुंदर और आकर्षक बनेंगे। आपका व्यक्तित्व इतना मनमोहक होगा कि जहां भी आप जाएंगे, सबका ध्यान आपकी ओर खिंच जाएगा।
इस समय जीवनशैली में परिष्कार और भव्यता का समावेश होगा। मीन राशि वालों की दिनचर्या में विलासिता और आराम बढ़ेगा। इस समय हर कोई, विशेषकर विपरीत जेंडर के लोग, आपकी ओर आकर्षित होंगे। शुक्र के आशीर्वाद को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए अपने घर में शुक्र यंत्र स्थापित करें।
| शुक्र गोचर | मंगलवार 28 जनवरी 2025 सुबह 7.12 बजे |
| शुक्र गोचर की राशि | गुरु की राशि मीन |
| शुक्र के मित्र ग्रह | बुध और शनि, जबकि गुरु से सम भाव रहता है। |
| शुक्र की राशियां | वृषभ और तुला, यह मीन राशि में उच्च, कन्या राशि में नीच का होता है। |
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Jan 2025 12:30 pm
Published on:
19 Jan 2025 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
