राशिफल

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा होलाष्टक, इन 6 राशियों  के लिए बढ़ सकती है चुनौती! जानें वजह

Holika Dahan 2026 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के ये आठ दिन शुभ कार्यों के लिए वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान ग्रहों की स्थिति उग्र मानी जाती है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं किन 6 राशियों को इस अवधि में सावधानी बरतने की जरूरत है और क्यों।
3 min read
Feb 18, 2026
Holashtak 2026 start and end date Holashtak 2026 rashifal,
Holashtak 2026 6 rashiyon par prabhav| फोटो सोर्स- Freepik

Holashtak 2026 Date: फाल्गुन मास में होली से पहले आने वाले आठ दिन विशेष माने जाते हैं, जिन्हें होलाष्टक कहा जाता है। वर्ष 2026 में होलाष्टक का प्रारंभ 24 फरवरी से होकर 3 मार्च तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन आठ दिनों में ग्रहों की स्थिति उग्र मानी जाती है और शुभ कार्य वर्जित समझे जाते हैं।ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक दबाव, कोर्ट-कचहरी के मामले, जमीन-जायदाद विवाद, बढ़ते खर्च और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है।आइए जानते हैं होलाष्टक के दौरान किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव अधिक पड़ सकता है और उनसे बचाव के उपाय क्या हो सकते हैं।

होलाष्टक में किन राशियों को सावधान रहना चाहिए

मेष राशि

होलाष्टक का समय मेष राशि के जातकों के लिए भागदौड़ और मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में विवाद खड़ा हो सकता है। यदि कोई पुराना कानूनी मामला लंबित है तो उसमें हलचल तेज हो सकती है।परिवार के भीतर मतभेद बढ़ने की आशंका है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में भी छोटी-छोटी बातों पर तकरार संभव है। इस दौरान वाणी पर संयम रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट और पाचन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये आठ दिन कुछ ठहराव और चिंता का कारण बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित प्रगति न मिलने से मन खिन्न रह सकता है। इस समय बड़े करियर फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा।स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर खानपान में संतुलन रखें। पाचन संबंधी दिक्कतें उभर सकती हैं। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भी संवेदनशीलता जरूरी है साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।

 सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को होलाष्टक में दिखावटी मित्रों से सावधान रहना होगा। कोई करीबी व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। किसी की बात पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें।नौकरी और व्यापार में लापरवाही भारी पड़ सकती है। जो जिम्मेदारी मिले, उसे समय पर और ईमानदारी से पूरा करें। जोखिम भरे निवेश या बड़े निर्णय टालना ही समझदारी होगी। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संतुलित रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में रुकावट या देरी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाएँ समय पर पूरी न होने से तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचें।व्यापार या साझेदारी में सतर्क रहें, धोखे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। जीवनसाथी या प्रेमी की बातों को नजरअंदाज करना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को दोगुनी मेहनत करनी होगी।

 कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय विरोधियों से सावधान रहने का संकेत देता है। कोई आपके खिलाफ योजना बना सकता है, इसलिए गोपनीय बातें साझा करने से बचें।बड़ा निवेश, उधार या लेन-देन फिलहाल टाल दें, वरना धन फंस सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें। हड्डियों या चोट से जुड़ी समस्या हो सकती है। अहंकार से दूर रहें, अन्यथा अपने ही लोग विरोधी बन सकते हैं।

 मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए होलाष्टक कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में अचानक चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।बढ़ते खर्च मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी से बचें और बात को बढ़ाने से पहले शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से भी चिंता का कारण बन सकता है।

Updated on:
18 Feb 2026 09:04 pm
Published on:
18 Feb 2026 09:04 pm