राशिफल

Rashifal 28 August 2021 : इन 5 राशि वालों को शनि देव की कृपा से होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

Horoscope 28 August 2021 : 28 अगस्त को क्या कहते हैं आपके ग्रह
3 min read
Aug 27, 2021
Horoscope 28 August 2021
Rashifal 28 August 2021

प्रति दिन ग्रहों की दशा व दिशा में होने वाले परिवर्तन के चलते हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। वहीं हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

ज्योतिष के अनुसार ग्रह हमेशा ही हमें प्रभावित करते हैं, ऐसे में इनके दुष्प्रभाव जहां एक ओर हमें हानि देते हैं, वहीं इनके शुभ प्रभाव हमें लाभ प्रदान करते हैं। लेकिन ये स्थिति हर दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार बदलती रहती है। ऐसे में शनिवार के दिन एक बार फिर ग्रहों की दशा व दिशा में बदलाव आया है।

तो आइए समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक शनिवार Saturday, 28 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 28 August 2021 आज का मेष राशिफल
कारोबार विस्तार के योग के बीच नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

Taurus Daily Horoscope 28 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
आज व्यस्तता से भरा दिन है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

Gemini Daily Horoscope 28 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
आज के अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कायोँं को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा। स्वास्थ का ध्यान रखें।

Cancer Daily Horoscope 28 August 2021 आज का कर्क राशिफल
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

IMAGE CREDIT: patrika

Leo Daily Horoscope 28 August 2021 आज का सिंह राशिफल
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

Virgo Daily Horoscope 28 August 2021 आज का कन्या राशिफल
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

Libra Daily Horoscope 28 August 2021 आज का तुला राशिफल
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पहले पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम के समय यात्रा न करें।

Scorpio Daily Horoscope 28 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

Sagittarius Daily Horoscope 28 August 2021 आज का धनु राशिफल
विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

Capricorn Daily Horoscope 28 August 2021 आज का मकर राशिफल
आश्वासन प्राप्त होने के बीच कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Aquarius Daily Horoscope 28 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

Pisces Daily Horoscope 28 August 2021 आज का मीन राशिफल
आध्यात्मिक तरक्की के बीच धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी।

Updated on:
27 Aug 2021 12:58 pm
Published on:
27 Aug 2021 12:58 pm