Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: 6 मई 2026, बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सिद्ध और साध्य योग के प्रभाव से आज कुछ लोगों को सफलता और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
Rashifal 6 May 2026: 6 मई 2026, बुधवार का दिन ज्येष्ठ माह की चतुर्थी तिथि के साथ शुरू हो रहा है और आज मूल व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस संयोग से सिद्ध और साध्य योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज बालव, कौलव और तैतिल करण का भी प्रभाव रहेगा, जिससे दिन के घटनाक्रम में उतार-चढ़ाव संभव है। एस्ट्रोलॉजर पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार आज का दिन कुछ लोगों के लिए सफलता और अवसरों से भरा रहेगा। कुल मिलाकर यह दिन सोच-समझकर आगे बढ़ने और सही निर्णय लेने का संकेत दे रहा है।
कार्यस्थल पर साथी कर्मियों का सहयोग बेहतर रहेगा। टीमवर्क में किए गए कार्य अपेक्षा से अधिक सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा और परिवार के प्रति जिम्मेदारी महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: यलो
लोगों के वादे पूरे न होने के कारण व्यवस्था संबंधी संकट खड़ा हो सकता है। सावधानी से आगे की योजना बनानी होगी। संपत्ति खरीदने और बेचने से लाभ मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: डार्क ब्राउन
सार्वजनिक जीवन में मेलजोल बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यवसाय पर पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: ग्रीन
सूचनाओं और घटनाओं को नए दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा में धन को दांव पर लगाने से बचें। भावनात्मक संबंधों में नए अनुभव मिल सकते हैं।
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: ऑफ व्हाइट
खेल और मनोरंजन से जुड़े कार्यों में आनंद के साथ धन कमाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए नई टीम की आवश्यकता होगी। खुले मन से लोगों को स्वीकार करें।
लकी नंबर: 1| लकी कलर: पीच
परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए कठिन मेहनत करेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिला तो महत्वपूर्ण बदलाव संभव है। बौद्धिक संपदा और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: सलेटी
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और अपनों का सहयोग अच्छे आर्थिक लाभ में बदल सकता है। बेरोजगारों को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: ब्राइट व्हाइट
सहृदयता से काम करने की आवश्यकता है। खर्चों की बढ़ोतरी से तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में सुखद संयोग बनेंगे।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: महरून
वांछित सुविधाएं मिलने से कार्यों की गति तेज होगी। पहले किए गए संकल्प पूरे करने का सही समय है। सटीक निर्णय से लाभ मिलेगा। दूसरों के प्रभाव में आने से बचें।
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: यलो
दूसरों के व्यवहार से निराशा हो सकती है। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। गैर-जरूरी कार्यों में समय और धन खर्च हो सकता है, सतर्क रहें। बड़ों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: कॉफी
दूसरों की मदद करके खुशी मिलेगी। नए संबंधों से आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। भावनात्मक रिश्तों में पुराने विवाद सुलझाने का मौका मिलेगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: ऑरेंज
कामों पर नियंत्रण रखने की इच्छा तनाव दे सकती है। नई आर्थिक योजनाओं में संसाधनों की कमी महसूस होगी। जीवनसाथी का सहयोग सीमित रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: पर्पल