राशिफल

Kal Ka Tarot Rashifal: टैरो राशिफल 18 अप्रैल:धनु, कुंभ और मीन के लिए शुभ दिन, करियर-धन में मिलेंगे जबरदस्त मौके

Tarot Horoscope Today 18 April 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए बदलाव, सीख और नए अवसर लेकर आ रहा है। कुछ को धैर्य रखना होगा, तो कुछ को मौके पहचानने होंगे।

3 min read
Apr 17, 2026
आज का टैरो राशिफल 18 अप्रैल 2026|Patrika

Kal Ka Tarot Rashifal 18 April 2026 : टैरो राशिफल 18 अप्रैल 2026 खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन वैशाख अमावस्या का विशेष प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, ग्रहों और ऊर्जा के इस बदलाव का असर करियर, धन और रिश्तों पर साफ दिखाई देगा। खासतौर पर धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इन राशियों को तरक्की, नए अवसर और आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कल का पूरा टैरो राशिफल और सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं संकेत।

ये भी पढ़ें

Akshaya Tritiya 2026: बिना सोना खरीदे भी चमकेगी किस्मत, बस रसोई की ये साधारण चीजें घर लाना होगा शुभ

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपको लग सकता है कि चीजें आपके नियंत्रण से बाहर जा रही हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है और दिन के दूसरे हिस्से में हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में मुड़ने लगेंगे। किसी शुभ या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

मन थोड़ा अनमना रह सकता है और नई चीजों में रुचि कम लगेगी। लेकिन दिन के अंत तक आपको अपनी कुछ गलतियों का एहसास होगा, जो आगे के लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

कामकाज में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, खासकर बिज़नेस में। हालांकि, नए प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार भी मन में आएगा। साझेदारी में काम करते समय सावधानी रखना बेहतर रहेगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज का दिन आपके लिए प्रगति और सफलता लेकर आ सकता है। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी। नई योजनाओं पर ध्यान देंगे और निवेश के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। लेकिन सेहत थोड़ा साथ नहीं दे सकती,खासकर ब्लड प्रेशर या पित्त से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashi)

दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा और भागदौड़ अधिक हो सकती है। सेहत में हल्की परेशानी भी महसूस हो सकती है। ऐसे में मानसिक शांति और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव आपको संतुलन देगा।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कुछ साहसिक फैसले ले सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, लेकिन इससे कुछ लोग असहज भी हो सकते हैं। फिर भी आत्मविश्वास बनाए रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

आज का दिन आत्मविकास पर खर्च करने का संकेत दे रहा है। रिश्तों में, खासकर जीवनसाथी के साथ, थोड़ी खटास आ सकती है। बेहतर होगा कि बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। संपत्ति, जमीन या मकान से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। करियर और बिज़नेस दोनों में नए अवसर सामने आएंगे बस सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

आप अपने काम को बहुत व्यवस्थित और समझदारी से पूरा करेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। साथ ही, आज आप सामाजिक या धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

परिवार और दांपत्य जीवन में सुधार के संकेत हैं। पुराने तनाव खत्म होंगे और रिश्तों में मिठास लौटेगी। नए दोस्तों से सहयोग मिलेगा, जो आपके काम भी आएगा।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज आपका मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा। बच्चों से जुड़ी चिंताएं भी दूर होंगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे मन हल्का और संतुष्ट रहेगा।

ये भी पढ़ें

Ruchak Yog 2026 in May: 2 मई से चमकेगी किस्मत, मंगल के मेष गोचर से मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को बड़ा फायदा
Also Read
View All