राशिफल

Karwa Chauth Gift Ideas: राशि के अनुसार गिफ्ट देंगे तो पत्नी खुश और रिश्ते और भी मजबूत होंगे

Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करके विधि-विधान से पूजा करती हैं।

2 min read
Oct 07, 2025
Karwa Chauth gift ideas by zodiac|फोटो सोर्स – Patrika.com

Karwa Chauth Gift Ideas According to Zodiac Signs: अक्टूबर और नवंबर का महीना त्योहारों की रौनक से भरपूर होता है। इस समय हर जगह एक अलग चमक और लोगों के चेहरों पर खास उत्साह देखने को मिलता है। करवा चौथ भी ऐसा ही एक खास पर्व है, जिसे प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करके विधि-विधान से पूजा करती हैं।

वहीं, पति भी इस खास मौके पर अपनी पत्नी को कोई सुंदर-सा तोहफा देकर उनका आदर और प्रेम प्रकट करते हैं। अगर पति अपनी पत्नी को उसकी राशि के अनुसार उपहार दें, तो वह न सिर्फ उन्हें अधिक प्रिय लगेगा बल्कि उनके रिश्ते में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा भी भर देगा। आइए जानें, राशि के अनुसार कौन-से गिफ्ट्स आपकी पत्नी को खुश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: दिल्ली से लकर यूपी तक, जानें करवाचौथ पर इन शहरों में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ व्रत तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से होगी और यह 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे तक रहेगी।

मेष (Aries)

अगर आपकी पत्नी मेष राशि की हैं, तो उन्हें सोने के आभूषण, मूंगे की अंगूठी या तांबे से बनी वस्तुएं भेंट करें। इससे रिश्तों में मजबूती और स्थिरता बनी रहती है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि की स्त्रियों के लिए पीले रंग के कपड़े या चांदी के गहने उपयुक्त रहेंगे। यह उपहार न सिर्फ खूबसूरती में इज़ाफा करेगा, बल्कि आपसी संवाद और समझ भी बढ़ाएगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि की महिलाओं को मोती का हार, चांदी की पायल, या कोमल रेशमी साड़ी देना करवा माता का आशीर्वाद दिला सकता है और रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करता है।

सिंह (Leo)

अगर आपकी जीवनसंगिनी सिंह राशि की हैं, तो उन्हें गोल्डन साड़ी या तांबे की आकर्षक वस्तुएं दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्ते में गरिमा बनी रहेगी।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि की महिलाओं को हरी चूड़ियां उपहार में दें। यह सादगी भरा लेकिन बेहद खास तोहफा आपके रिश्ते में नई ताजगी और अपनापन लाएगा।

तुला (Libra)

तुला राशि की स्त्रियों को गुलाबी रंग की वस्तुएं जैसे श्रृंगार का सामान, ड्रेस या परफ्यूम देना शुभ रहेगा। यह तोहफा उनके सौंदर्य और संतुलन प्रिय स्वभाव को भाएगा।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि की पत्नी को लाल चुनरी, मंगलसूत्र, या लाल रंग से जुड़ी कोई वस्तु दें। इससे रिश्ते में गहराई, आकर्षण और जुनून बना रहेगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि की महिलाओं को पीले वस्त्र या चंदन से बनी चीजें गिफ्ट करें। यह नकारात्मकता को दूर कर, घर में सुख-शांति और ऊर्जा बनाए रखेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि की पत्नी को मोती, क्रीम रंग की साड़ी, या चांदी से बनी वस्तुएं उपहार में दें। यह उनके व्यावहारिक स्वभाव के साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी बढ़ाएगा।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि की स्त्रियों को नीले रंग की वस्तुएं, जैसे ड्रेस, स्कार्फ या पर्स उपहार में देना लाभदायक रहेगा। यह उनके स्वतंत्र और इनोवेटिव स्वभाव से मेल खाता है।

मीन (Pisces)


मीन राशि की पत्नी के लिए पीले वस्त्र, परफ्यूम, या कोई भावनात्मक गिफ्ट एकदम उपयुक्त रहेगा। इससे आप दोनों के बीच का भावनात्मक रिश्ता और गहरा होगा।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth पर राशि के मुताबिक पहनें ये रंग की साड़ी, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और विश्वास

Also Read
View All

अगली खबर