राशिफल

Ketu Transit 2026: 29 मार्च से बदलेगा समय, मघा नक्षत्र में केतु की एंट्री से इन राशियों के करियर में आएंगी परेशानियां, दिसंबर तक रहेगा असर

Ketu Gochar 2026: 29 मार्च से केतु के गोचर से कन्या और धनु राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है। इस दौरान इन राशियों के जातकों को करियर में तनाव, मानसिक उलझन और अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां इससे प्रभावित होंगी।

2 min read
Mar 28, 2026
Ketu Nakshatra Parivartan: मघा नक्षत्र में केतु का प्रवे|Freepik

Ketu Transit 2026: 29 मार्च से केतु (Ketu Nakshatra Parivartan) का गोचर एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है, जब यह मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्य, आध्यात्म और भ्रम का कारक माना जाता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहराई से पड़ता है। इस बार खास बात यह है कि मघा नक्षत्र का स्वामी स्वयं केतु है, जिससे इसका असर और भी अधिक तीव्र हो जाएगा। 5 दिसंबर तक चलने वाला यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर और मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव ला सकता है। ऐसे में इस अवधि के दौरान सतर्क रहना और सोच-समझकर फैसले लेना बेहद जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें

Shukra Rashi Parivartan 2026: शुक्र के गोचर से मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें मिलेगा तनाव और किन पर बरसेगा धन

कन्या राशि- संभलकर चलने का समय

कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ी सतर्कता की मांग करती है। नए लोगों से जुड़ते समय सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि हर कोई आपके हित में हो यह जरूरी नहीं। आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी बन सकती हैं।स्वास्थ्य भी बीच-बीच में परेशान कर सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। व्यापार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद को संतुलित रखना जरूरी होगा।

धनु राशि- बढ़ सकता है तनाव और खर्च

धनु राशि वालों को इस दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। अचानक खर्च बढ़ने के योग हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।अभी निवेश या किसी नए काम की शुरुआत टालना ही समझदारी होगी। छात्रों को पढ़ाई में रुकावटें महसूस हो सकती हैं और गुरुजनों से बात करते समय भी भ्रम की स्थिति बन सकती है।अहंकार के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है, इसलिए व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। किसी भी लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

मीन राशि- धैर्य ही बनेगा सबसे बड़ा सहारा

मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। कामों में रुकावटें आ सकती हैं और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी देरी या परेशानी संभव है।पुरानी बातों का बोझ मन को विचलित कर सकता है और करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना है। ऐसे में मन अशांत रह सकता है। इस समय अनावश्यक यात्रा से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें। निवेश में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी थोड़ा ठहराव महसूस हो सकता है, जिससे मन निराश हो सकता है।

ये भी पढ़ें

April 2026 Grah Gochar: मासिक राशिफल अप्रैल 2026: मंगल-शुक्र समेत 5 ग्रहों का महा गोचर, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Also Read
View All

अगली खबर