
Saptahik Singh Rashifal: नया सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह गुरु और सूर्य जैसे ग्रह गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। सिंह राशि वालों पर क्या असर पड़ेगा यानी अगले 7 दिन सिंह राशि वालों का भविष्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत सिंह राशि वालों के लिए बेहद अच्छी रहेगी। मंगलवार को कोई उलझा हुआ काम सुलझ सकता है।
सरकारी कार्य बड़े आनंद से पूर्ण हो जाएंगे। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। आपके सहकर्मी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। आपकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को लोग काफी पसंद करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रविवार और सोमवार को नए कार्यों के लिए सर्वाधिक शुभ हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें।
ये भी पढ़ेंः
सिंह साप्ताहिक राशिफल पारिवारिक जीवन के अनुसार 11 से 17 मई के बीच दोस्तों की आप काफी सहायता करेंगे। अपनों के बीच समय बिताने से आत्मिक रूप से काफी संतोष का अनुभव करेंगे। विवादों का आराम से निपटारा कर लेंगे।
घर में किसी अप्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखने के बावजूद आप लापरवाही कर रहे हैं। मन में तनाव न आनें दें। शनिवार को जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः
सिंह स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार बवासीर और भगंदर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। एलर्जी और खांसी की समस्या हो सकती है। इसीलिए बदलते मौसम के साथ थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। गुरुवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। भगवान शिव को भस्म अर्पित करें।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा
आराध्यः श्री विष्णु नारायण