
Saptahik Rashifal 20 July to 26 July 2026- जुलाई का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों को करियर और व्यापार में प्रगति मिलेगी, तो कुछ को रिश्तों, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा से जानते हैं 20 से 26 जुलाई 2026 तक तुला से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।
तुला राशि वाले अत्यंत हृदय स्पर्शी और जीवन को सकारात्मक रूप से बदल देने वाले आध्यात्मिक अनुभव से गुजरेंगे। किसी भी स्तर पर समझौता करने से बचें। कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन खुश रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। जीवन में जीने के नए आयाम मिलेंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही। योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।
शुभ रंग- चेरी रेड
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि वाले खेलकूद या शारीरिक गतिविधि से जुड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धा में सक्रियता से भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर जीवन में प्रचुर लाभ लेकर आएगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ अंक- 3
धनु राशि वाले निर्णय लेने से पूर्व परिस्थितियों का आकलन अवश्य करें। परिवार पर अत्यधिक निर्भर होने से दूर रहे। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे।
शुभ रंग-पिंक
शुभ अंक-10
मकर राशि वाले भौतिक मामलों में धैर्यवान परिश्रमी और चतुर सिद्ध होंगे। अपनी सूझबूझ और प्रतिभा से वित्त तथा व्यावसायिक उद्योगों का सुचारू रूप से प्रबंधन करेंगे। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। दिनचर्या में बदलाव स्थितियां और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा।
शुभ रंग-वाइट
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में किसी लालची और संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति से सावधान रहें। माता-पिता आपके सहयोग और बच्चे मार्गदर्शन की अपेक्षा करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 12
मीन राशि वाले विवादास्पद मामलों में अत्यंत निर्भीक और साहसी रवैया अपनाएंगे। जीवन के इस मोड़ पर उच्च दृष्टिकोण अपनाना बेहतर होगा। धन व्यय अधिक होने से मन की शांति भंग हो सकती है। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे समझदारी और सही। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।
शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन
शुभ अंक- 7