राशिफल

वृषभ-कर्क समेत इन 3 राशियों को मिलता है प्यार में बार-बार धोखा, जानें क्यों बनते हैं ये आसान शिकार

Love Rashifal: प्यार भरोसे पर टिका होता है, लेकिन हर दिल उतना मजबूत नहीं होता कि हर बार टूटकर भी संभल जाए। ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो रिश्तों में दिल से निवेश करती हैं और इसी वजह से कई बार धोखा खा जाती हैं।

2 min read
Apr 22, 2026
Relationship advice astrology|Freepik

Love Horoscope: प्यार और रिश्तों की नींव भरोसे पर टिकी होती है, लेकिन हर किसी की किस्मत इसमें साथ नहीं देती। कई लोग दिल से भरोसा करते हैं, फिर भी उन्हें बार-बार धोखे का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां स्वभाव से बेहद भावुक और भरोसेमंद होती हैं, जिससे वे आसानी से दूसरों पर विश्वास कर लेती हैं। यही वजह है कि रिश्तों में इन्हें सबसे ज्यादा चोट भी लगती है। आइए जानते हैं ऐसी ही राशियों के बारे में, जिन्हें प्यार में अक्सर धोखा झेलना पड़ता है।

ये भी पढ़ें

Shani Dev Uday 2026: जल्द बदलने वाली है आप की किस्मत, शनि देव की कृपा से बन रहा है धन योग, जाने आप को क्या मिल रहा है

वृषभ राशि- भरोसा ही बन जाता है कमजोरी

वृषभ राशि के लोग बेहद भरोसेमंद और स्थिर स्वभाव के होते हैं। जब ये किसी को अपने जीवन में जगह देते हैं, तो पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब ये बिना ज्यादा सोचे-समझे सामने वाले पर विश्वास कर लेते हैं। इनकी एक और खासियत है की जिद्दी स्वभाव कई बार रिश्तों में टकराव पैदा करता है। अगर इन्हें धोखा मिलता है, तो ये उसे आसानी से भूल नहीं पाते। दुख गहरा होता है, क्योंकि इन्होंने दिल से भरोसा किया होता है।

कर्क राशि- दिल से जुड़ना बन जाता है दर्द की वजह

कर्क राशि के लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये रिश्तों को सिर्फ निभाते नहीं, बल्कि उन्हें जीते हैं।
इनकी यही गहराई इन्हें खास बनाती है और कई बार कमजोर भी।ये अक्सर अपने प्रियजनों की गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि इनके लिए रिश्ता बचाना ज्यादा जरूरी होता है। इसी कारण ये धोखे के संकेतों को समय रहते समझ नहीं पाते।

तुला राशि- शांति की चाह में खुद को खो देना

तुला राशि के लोग संतुलन और शांति पसंद करते हैं। ये झगड़ों से दूर रहना चाहते हैं और हर स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने की कोशिश करते हैं।लेकिन यही स्वभाव कई बार दूसरों को मौका दे देता है कि वे इनके साथ गलत व्यवहार करें। ये लोग अक्सर अपने आत्मसम्मान से समझौता कर लेते हैं, सिर्फ इसलिए कि रिश्ता बना रहे।और यहीं से धोखे की शुरुआत होती है।

धनु राशि- खुले दिल का गलत फायदा

धनु राशि के लोग खुले विचारों वाले, उत्साही और साहसी होते हैं। इन्हें नई चीजें, नए लोग और नए अनुभव बहुत आकर्षित करते हैं।इनका आशावादी नजरिया इन्हें जल्दी भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है। ये मान लेते हैं कि सामने वाला भी उतना ही सच्चा है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है।कई बार इनकी यही सकारात्मक सोच इन्हें धोखे की ओर ले जाती है।

मीन राशि- हर किसी में अच्छाई देखने की आदत

मीन राशि के लोग बेहद दयालु और सहानुभूतिशील होते हैं। ये हर इंसान में अच्छाई ढूंढते हैं और यही इनकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।लेकिन जब ये बिना शर्त भरोसा करने लगते हैं, तो लोग इसका फायदा उठाने लगते हैं। खासकर अपने ही लोग, जिन पर ये सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, कभी-कभी इन्हें सबसे ज्यादा चोट पहुंचाते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Budh Gochar April End 2026: अप्रैल के अंत में बड़ा ज्योतिषीय बदलाव: मीन से मेष में बुध का गोचर, मेष, मिथुन समेत इन राशियों की बदलेगी किस्मत
Updated on:
22 Apr 2026 02:43 pm
Published on:
22 Apr 2026 02:35 pm
Also Read
View All