राशिफल

Maa Lakshmi Priya Rashiyan: किस्मत हो तो ऐसी! मां लक्ष्मी की फेवरेट 5 राशियां, जहां हाथ लगाएं वहीं बने सोना, हर काम में बरसता है पैसा ही पैसा

Maa Lakshmi Favourite Zodiac Signs: धन, समृद्धि और खुशहाली की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई पाना चाहता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। इन राशियों के लोग अपनी मेहनत, स्वभाव और सोच के कारण जीवन में धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता हासिल करते हैं।

2 min read
Apr 20, 2026
Maa Lakshmi ki priya rashiyan kaunsi hain|Freepik

Maa Lakshmi Priya Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी मानी जाती हैं, जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इन लोगों की किस्मत इतनी तेज होती है कि कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। धन, वैभव और सुख-सुविधाओं की ओर इनका जीवन स्वाभाविक रूप से आकर्षित होता है। कहा जाता है कि जहां ये हाथ लगाते हैं, वहां तरक्की और पैसा खुद-ब-खुद आने लगता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी 5 राशियां हैं, जिन्हें मां लक्ष्मी की सबसे प्रिय माना जाता है।

ये भी पढ़ें

Kuber Dev Ki Priya Rashiyan: इन 4 राशियों पर बरसती है धन के देवता की खास कृपा, कभी नहीं रहती पैसों की कमी

वृषभ राशि- धैर्य से मिलती है पक्की सफलता

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और यह पृथ्वी तत्व से जुड़ी होती है। इस राशि के लोग शांत, स्थिर और धैर्यवान होते हैं। ये किसी भी काम को जल्दबाजी में नहीं करते, बल्कि पूरी लगन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं। हार न मानने की प्रवृत्ति इन्हें धीरे-धीरे मजबूत सफलता दिलाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से इनके जीवन में आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

कन्या राशि- मेहनत और ईमानदारी का फल

कन्या राशि भी पृथ्वी तत्व से जुड़ी है और इसे कर्मठता की पहचान माना जाता है। इस राशि के लोग जिम्मेदार, व्यवस्थित और बेहद मेहनती होते हैं। ये अपने काम को पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ करते हैं। टीमवर्क में भी ये बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसी कारण इन्हें समय पर अच्छे परिणाम और आर्थिक लाभ मिलता है।

तुला राशि- संतुलन और समझदारी की ताकत

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं और यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के लोग संतुलन बनाए रखने में माहिर होते हैं। ये व्यवहार कुशल, न्यायप्रिय और रचनात्मक होते हैं। अपनी समझदारी से हर परिस्थिति को संभाल लेते हैं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर और सुख-सुविधाएं मिलती हैं।

कुंभ राशि- मेहनत और सोच का अनोखा मेल

कुंभ राशि वायु तत्व से जुड़ी है और यह स्वतंत्र सोच का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग आत्मनिर्भर होते हैं और अपने दम पर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। ये समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभाते हैं। गहरी सोच और नई दृष्टि इन्हें सफलता की ओर ले जाती है, जिससे आर्थिक उन्नति के अवसर मिलते रहते हैं।

मीन राशि- सकारात्मकता और करुणा का असर

मीन राशि जल तत्व से जुड़ी होती है और इसके स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग भावुक, दयालु और मददगार होते हैं। ये हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। इनकी यही विशेषताएं मां लक्ष्मी को प्रिय मानी जाती हैं, जिससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के आसान उपाय

  • शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।
  • घमंड से दूर रहें और विनम्रता बनाए रखें।
  • घर और कार्यस्थल को साफ और पवित्र रखें।

ये भी पढ़ें

Lord Shiva Favourite Rashi: भोलेनाथ की प्रिय हैं ये 4 राशियां, जिन्हें मिलती है शिव की विशेष कृपा, जानिए प्रभावी मंत्र
Published on:
20 Apr 2026 10:49 am
Also Read
View All