Monthly Tarot Reading December 2025 : टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का विस्तृत टैरो राशिफल।
Masik Tarot Rashifal December 2025 : दिसंबर 2025 का महीना आपके जीवन में नई दिशाएं और महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि इस माह कई राशि के जातक अपने रिश्तों, इच्छाओं और लक्ष्यों पर गहराई से ध्यान केंद्रित करेंगे। गुरु बृहस्पति से लेकर शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध जैसे ग्रहों की बदलती स्थिति आपके भाग्य को प्रभावित करेगी, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। टैरो रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह समय नए अवसर स्वीकार करने और अपने दिल की आवाज सुनने का है, लेकिन किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी से बचें। तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए यह माह क्या लेकर आया है? जानें विस्तार से।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना शुभ और बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। इस महीने आपका स्वास्थ्य बहुत ही उत्तम रहेगा। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। घर परिवार में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिलेगा। घर में मित्रों और परिवारजनों का आना-जाना बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन संतान पक्ष के साथ तालमेल बेहतर होगा। संतान से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्य का सफलतापूर्वक संपादन होगा। किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति या मान-सम्मान मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपने परिश्रम के अनुरूप अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने आप मानसिक रूप से थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। लेकिन, आपको आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होने वाला है। लेकिन दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी से तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह अनुकूल है। लेकिन, जो लोग साझेदारी में किसी के साथ काम करते हैं उनके लिए महीने थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है।
उपाय : भगवान सूर्य को नियमित रूप से अर्घ्य दें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि दिसंबर के महीने में धनु राशि के लोगों को विशेष रुप से लाभ मिलने वाला है। यह समय मांगलिक कार्यों और प्रसन्नता से भरा हुआ रहेगा। व्यापारी वर्ग को मान-सम्मान और यात्राओं से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, यह महीना शारीरिक सुख, बंधुजनों का सहयोग, और कार्यों की सफलता के कारण आपके लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय : आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना सुखद और सकारात्मक रहेगा। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्से की वृद्धि हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है, इसलिए जोखिमपूर्ण निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान पक्ष के लिए यह समय शुभ रहेगा, और विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय : मछलियों को दाना खिलाएं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को दिसंबर के महीने में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या कार्य में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा, और उन्हें अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो सफलतादायक होगी। इस महीने विलासिता के साधनों में वृद्धि होगी ।
उपाय : चंदन के तेल का तिलक लगाएं।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, दिसंबर का महीने मीन राशि के लोगों के लिए अत्यधिक अनुकूल रहने वाला है। मानसिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, और मनोरंजन के उद्देश्य से छोटी यात्राएं संभव हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा, और विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इसलिए प्रयास जरूर करें। घर में धार्मिक आयोजनों और शुभ कार्यों का योग है।
उपाय : हर शनिवार सरसों के तेल का दान करें।
ये भी पढ़ें