राशिफल

Tarot Rashifal June 2026: गुरु-शुक्र-बुध गोचर से मेष, वृषभ सहित 3 राशियों को आर्थिक लाभ, पढ़े मेष से कन्या तक का राशिफल

Masik Tarot Rashifal June 2026: जून में गुरु, शुक्र, बुध और मंगल के बड़े गोचर से कई राशियों की किस्मत बदल सकती है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का टैरो मासिक राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ की भविष्यवाणी।

3 min read
May 28, 2026
Tarot Rashifal June 2026 Hindi: गुरु, शुक्र और बुध गोचर से बदलेंगे मेष से कन्या तक के हालात (फोटो सोर्स: Design@patrika)

Masik Tarot Rashifal June 2026: जून 2026 ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल जैसे प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। किसी के करियर में तरक्की के योग बनेंगे तो किसी को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, जून का महीना कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं मेष से कन्या राशि तक का टैरो मासिक राशिफल।

ये भी पढ़ें

Sawan 2026 Surya Grahan: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

मेष मासिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को जून के महीने में, अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत है। आप जितना हो सकता है मेहनत करें आपको परिणाम जरूर मिलेंगे। इस महीने पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को रिसर्च पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों के समय समय सफलतादायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको इस महीने रोजाना लाल चंदन का टीका लगाना चाहिए।

वृषभ टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस महीने फिलहाल, किसी भी डर में न रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए महीने कमजोर दिखाई दे रहा है। समय पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मामले में समय काफी अनुकूल रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य इस महीने पूरे होते जाएंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए महीना शुभ साबित होगा। संतान पक्ष से आपको कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने आपको तनाव और चिंता के कारण कई अशुभ असर देखने को मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन मध्यम रहने वाला है। लव लाइफ के मामले में भी महीना आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपके अपने पार्टनर से संबंध मजबूत और सफल होंगे। इस महीने व्यापार में उन्नति मिलने से आपको मनचाही सफलता मिलेगी।

कर्क टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए जून का महीना उत्साहपूर्वक रहने वाला है। आपको इस महीने आशानुरुप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। धन संपत्ति के मामले में यह महीना सामान्य रहने वाला है। आपको सलाह है कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से आपको आज विशेष प्रेम और आदर प्राप्त होगा। हालांकि, आपका जीवनसाथी की इस महीने वाद विवाद अधिक हो सकता है। आपको सलाह है कि अपनी वाणी का थोड़ा ख्याल रखें।

सिंह टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए जून का महीना मानसिक रूप से सुधार लेकर आने वाला है। जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको कोई समस्या नहीं आएगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए महीना उन्नति भरा रहे वाला है। आपको कार्यस्थल पर इस महीने अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए जून महीने की शुरुआत बहुत ही सुखदायक रहने वाली है। लेकिन, जैसे जैसे महीना आगे बढ़ेगा। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी कई शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें

Somvati Amavasya 2026: कब है सोमवती अमावस्या? जानें स्नान, तर्पण और दान का शुभ मुहूर्त
Also Read
View All