
Surya Gochar: मीन राशि वालों के लिए अगले 7 दिन कैसे रहेंगे, आपका करियर और आर्थिक जीवन कैसा रहेगा, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य जीवन कैसा रहेगा। इन सवालों के जवाब के लिए पढ़ें साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
करियर और आर्थिक जीवन (Pisces Weekly Horoscope Career): मीन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल के अनुसार मीडिया और प्रकाशन से जुड़े कार्यों से मीन राशि वालों को उत्तम लाभ मिल सकता है। अपनी योग्यता पर आपको विश्वास रखना होगा।
हर परिस्थिति में सकारात्मक रहने का प्रयास करें। फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। बुधवार के बाद पूरा सप्ताह शुभ रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत नकारात्मक रह सकती है।
ये भी पढ़ेंः
कार्यक्षेत्र में अधकारियों से अच्छे संबंध रखें। इस समय मीन राशि वालों की अपनी पहचान बनेगी। किसी के साथ व्यर्थ वाद-विवाद न करें। मीन राशि वाले अपनी गुप्त बातें किसी को न बताएं। बहुमूल्य वस्तुओं को संभालकर रखें।
14 अप्रैल को सूर्य गोचर के बाद आकस्मिक धन हानि होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में साजिश जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार देने से बचें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में जीवनसाथी आपका काफी सहयोग करेगा। इस सप्ताह आप काफी रोमांटिक नजर आएंगे। जीवनसाथी आपके प्रति सम्मान और प्रेम का भाव रखेगा।
इस हफ्ते दांपत्य संबंधों में कुछ नवीनता महसूस करेंगे। लेकिन मन में अज्ञात भय परेशान करता रहेगा। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशि के जिन लोगों को स्वास्थ्य की समस्या है, वे दवाइयों के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। रविवार को डायबिटीज के रोगियों को अधिक सावधानी रखनी चाहिए।
सभी प्रकार की गलत आदत को आगे न बढ़ाएं। तांबे के लोटे में रोली डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। सूर्य गोचर के बाद पेट में दर्द की शिकायत होने की सम्भावना है।
लकी नंबरः 9, 12
लकी कलरः पीला
आराध्य देवः बृहस्पति और भगवान विष्णु
राशि नामाक्षरः द, च, झ, थ