राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 23 To 29 March: मीन राशि वालों के लिए कैसे हैं अगले 7 दिन, जानिए मीन साप्ताहिक राशिफल में जवाब

Pisces Weekly Horoscope 23 To 29 March 2025: आपकी राशि मीन है तो साप्ताहिक राशिफल मीन राशि 23 से 29 मार्च 2025 में ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए आपके लिए कैसे हैं अगले 7 दिन (Meen Saptahik Rashifal Prediction)

2 min read
Mar 23, 2025
Pisces Weekly Horoscope 23 To 29 March 2025 Meen Saptahik Rashifal Prediction: साप्ताहिक मीन राशिफल 23 से 29 मार्च 2025

Meen Saptahik Rashifal Prediction: अगले 7 दिन आपकी आर्थिक स्थिति, करियर, सामाजिक पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यह सवाल मन में है तो पढ़िए मीन साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2025 (Pisces Weekly Horoscope 23 To 29 March 2025)

ये भी पढ़ें

Dhanu Saptahik Rashifal 23 To 29 March: धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ हैं अगले 7 दिन, धनु साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना फ्यूचर


साप्ताहिक मीन राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवन (Meen Saptahik Rashifal Career): साप्ताहिक मीन राशिफल 23 से 29 मार्च के अनुसार मीन राशि वालों के करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार नया सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस सप्ताह आपको कुछ चीजों को पाने के लिए अपने नियम और सिद्धांत से समझौता करना पड़ सकता है।


सप्ताह की शुरुआत में आपकी मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिलेगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

भूलकर भी कारोबार को दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। इस सप्ताह बेवजह की चीजों धन खर्च न करें वर्ना बाद में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः


मीन साप्ताहिक राशिफल फैमिली लाइफ (Meen Saptahik Rashifal Family Life)

मीन साप्ताहिक राशिफल फैमिली लाइफ के अनुसार इस साप्ताह साथी-संगी और परिजनों की मदद भी बमुश्किल मिल पाएगी। मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने वरिष्ठ और शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है। निजी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें।


प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के चलते आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। नारायण कवच का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः


साप्ताहिक मीन राशिफल स्वास्थ्य जीवन (Pisces Weekly Horoscope)

मीन साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च के अनुसार सप्ताह के मध्य में आपको सेहत संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें।


मीन साप्ताहिक लकी नंबर और लकी कलर

मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह लकी नंबर 9, 12, लकी कलर पीला और आराध्य भगवान विष्णु हैं। इस सप्ताह अनुकूल दिशा उत्तर रहेगी।

ये भी पढ़ें

Vrishchik Saptahik Rashifal 23 To 29 March: वृश्चिक राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा है नया सप्ताह, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल में जानें नफा नुकसान

Also Read
View All

अगली खबर