राशिफल

Rashifal Today 5 June: मिथुन राशि वालों को मिलेंगे सुखद समाचार, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना हाल

Aaj Ka Rashifal: सभी राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार, जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल 5 जून 2025 (Rashifal Today 5 June 2025)

3 min read
Jun 05, 2025
Rashifal Today 5 June 2025: आज का राशिफल गुरुवार 5 जून 2025 (Photo Credit: Patrika Design)

Rashifal Today 5 June 2025: दैनिक राशिफल के अनुसार मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun) वालों के लिए गुरुवार का दिन बेहद लकी रहने वाला है। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भी हाल (Daily Horoscope Today)


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)


कार्यों में रूकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)


मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)


पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ेंः


आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Aaj Ka Rashifal)


अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।


सिंह आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)


अपने सहकर्मियों से बातो में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।


कन्या आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)


हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

ये भी पढ़ेंः


तुला आज का राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)


समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।


आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)


गुरुवार की शुरुवात में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।


आज का धनु राशिफल (Dhanu Horoscope Today)


कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः


आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)


आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।


कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)


समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रूका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

ये भी पढ़ेंः


मीन राशिफल आज का (Meen Rashifal Aaj Ka)


किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

Also Read
View All

अगली खबर