राशिफल

Saptahik Health Rashifal 9 to 15 february : इस हफ्ते मेष, मिथुन, कन्या, तुला के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा?

Weekly Health Rashifal 9 to 15 february : नए सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर सभी राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। मेष, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि मौसम जनित बीमारियों, चोट-चपेट और पुरानी बीमारियों के उभरने की संभावना है।

2 min read
Feb 08, 2025
saptahik health rashifal 9 to 15 february Mesh to Pisces

Saptahik Health Rashifal 9 to 15 february : वृषभ और मीन राशि के जातकों की सेहत सामान्य बनी रहेगी, लेकिन धार्मिक उपाय करने से अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। वहीं, तुला और कुंभ राशि वालों को हड्डी और पुराने रोगों से सतर्क रहना होगा। इस सप्ताह सभी राशियों के लिए सलाह है कि अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें।

मेष राशि : Saptahik Health Rashifal Mesh

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसम जनित बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट लगने के कारण शारीरिक या मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसे नजरंदाज न करें अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

वृषभ राशि : Saptahik Health Rashifal Taurus

सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन इस समय श्रीसूक्त का पाठ करने से मुश्किलें दूर ही रहेंगी।

मिथुन राशि : Saptahik Health Rashifal Gemini

सप्ताहांत आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा चोट-चपेट के चलते परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि : Saptahik Health Rashifal Virgo

इस सप्ताह अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। विशेष रूप से सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से बचें।

तुला राशि : Saptahik Health Rashifal Libra

स्वास्थ्य राशिफलः तुला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी के अनुसार इस सप्ताह हड्डी से जुड़े रोग आपकी शारीरिक और मानसिक पीड़ा का कारण बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें और किसी भी शारीरिक पीड़ा की अनदेखी न करें और समय पर इलाज कराएं।

कुंभ राशि : Saptahik Health Rashifal Aquarius

स्वास्थ्य राशिफलः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान अपनी दिनचर्या, खान-पान सही रखें वर्ना आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं वर्ना चोट-चपेट की आशंका है।

मीन राशि : Saptahik Health Rashifal Pisces

स्वास्थ्य राशिफलः नए सप्ताह में मीन राशि वालों की सेहत सामान्य रहेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभ होगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
12 Feb 2025 04:01 pm
Published on:
08 Feb 2025 05:54 pm
Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर