
Surya Rashi Parivartan In Kumbh Rashi 2025: सूर्य राशि परिवर्तन कुंभ राशि में
Surya Rashi Parivartan In Kumbh Rashi: ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सूर्य देव ऊर्जा के स्तोत्र हैं और ग्रहों के राजा हैं। सूरज को नियमित अर्घ्य देने से सेहत और सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का किसी भी राशि में गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है।
सूर्य का प्रभाव राशि में मौजूद अन्य ग्रह की शक्तियों को कम कर देता है। अब 12 फरवरी की रात 10.03 बजे सूर्य देव राशि परिवर्तन कर पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे और एक महीने तक कुंभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे।
बता दें कि ज्योतिष में सूर्य और शनि को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। जब भी ऐसे योग बनते हैं, तब देश-दुनिया में अनचाहे बदलाव आते हैं और दुर्घटनाएं लाती हैं। तनाव, अशांति और डर का माहौल भी बनता है। इससे ज्यादातर लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कई लोग मानसिक और शारीरिक तौर से तो परेशान रहेंगे ही, साथ ही सेहत संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। शनि-सूर्य का अशुभ योग बनने से राजनीतिक नजरिये से समय अनुकूल नहीं रहेगा। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है, लेकिन कुछ राशियों को लाभ पहुंचाएगा।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्य मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देता है। लेकिन अन्य भावों में सूर्य जातक को प्रतिकूल परिणाम दे सकता है।
वहीं सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालता है, जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है।
सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकता है। उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है। आइये जानते हैं राशि चक्र की किन राशियों को सूर्य का आशीर्वाद मिलेगा …
कुंभ राशि में सूर्य गोचर के कारण मेष राशि वालों के उनके भीतर छुपे हुए गुण दूसरों के सामने प्रकट होंगे। पेशेवर मामलों में देखें तो मेष राशि वाले अपने व्यवसाय और नौकरी के प्रति ईमानदार प्रयासों के लिए पदोन्नति पा सकते हैं।
सूर्य राशि परिवर्तन कुंभ राशि की अवधि के दौरान वृषभ राशि वाले जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार करने और चमकने का मौका पाएंगे। इस दौरान आपको अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण अधिकार हासिल होगा।
कुंभ राशि में सूर्य गोचर अवधि में मिथुन राशि वाले व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उससे अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संभालने में सक्षम रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः
अगले एक माह कर्क राशि वाले कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना कर सकते हैं। साथ ही प्रबल आशंका है कि इस दौरान आपसे आपका कोई कीमती सामान खो जाए, किसी भी तरह की अनावश्यक चीजों, बातों से बचें।
सूर्य गोचर फरवरी 2025 सिंह राशि वालों पर भी बड़ा असर डालेगी। इस समय सिंह राशि वालों को अपने व्यवसाय और करियर में संभव है कि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। यह भी संभव है कि इस समय आपका व्यवसाय उतना लाभदायक ना साबित हो, जितनी आप उम्मीद कर रहे हों।
सूर्य गोचर कुंभ राशि में होने के बाद कन्या राशि वालों के सितारे इतने बुलंद होंगे कि शत्रु आप से लड़ने का विचार भी नहीं करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
सूर्य राशि परिवर्तन 2025 के बाद तुला राशि वालों ने कोई निवेश किया है तो उससे उसे शुभ परिणाम प्राप्त होगा। करियर की दृष्टि से तुला राशि वालों के करियर में इस दौरान उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि वालों को सूर्य गोचर की अवधि में घरेलू समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान आपको भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य गोचर के बाद धनु राशि वालों का भाग्य साथ देगा। किस्मत और आध्यात्मिकता के नवम भाव पर सूर्य की दृष्टि धनु राशि वालों के भाग्य को मजबूत बनाएगी, इसके बाद करियर में उन्नति होगी।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशि में सूर्य मकर राशि वालों के लिए शुभ फल नहीं देने वाले हैं। इस समय मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आपका वाद विवाद या गलतफहमी किसी के साथ हो सकता है।
सूर्य गोचर के बाद कुंभ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आप कोई भी बड़ा और गलत निर्णय ले सकते हैं। आने वाले समय में यह आपको परेशान कर सकता है।
शनि की राशि कुंभ में सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको कुछ अनियोजित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित विषय:
Updated on:
09 Feb 2025 10:45 am
Published on:
08 Feb 2025 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
