राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई 2026: मेष से कन्या राशि तक जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल

Saptahik Rashifal 10 May To 16 April 2026 : Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई 2026: मेष से कन्या राशि तक जानें करियर, व्यापार, धन, सेहत, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियां। इस सप्ताह किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान।

4 min read
May 08, 2026
Weekly Horoscope 10-16 May 2026 : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का साप्ताहिक भविष्यफल (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Saptahik Rashifal 10 May To 16 April 2026 :Weekly Horoscope: मई 2026 का यह नया सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। किसी को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी तो किसी को रिश्तों और सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस सप्ताह आपके जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए 10 से 16 मई 2026 तक मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

ये भी पढ़ें

शनि जयंती 2026: अयोध्या, उज्जैन में होगा 23 लाख मंत्रों का महायज्ञ, 13 साल बाद लौटा है एक संयोग

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि | Saptahik Rashifal Mesh Rashi

सप्ताह की शुरुआत में घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा, लेकिन सप्ताह के बीच में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। भूमि और भवन से जुड़े विवाद के कारण आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर पर भी किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

आपके लिए कठिन समय लंबा नहीं रहेगा और सप्ताह के अंत में आप अपनी बुद्धि और करीबी मित्रों की मदद से समस्याओं से पार पा लेंगे। कारोबार में अटके काम पूरे होंगे। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। पार्टनर से मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। सेहत के प्रति सावधान रहें।

साप्ताहिक राशिफल वृष राशि | Saptahik Rashifal Vrishabh Rashi

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का साथ मिलेगा। किसी करीबी की उपलब्धि पर आपका मन प्रसन्न होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। विरोधी खुद आपसे समझौता करने को तैयार होंगे। हफ्ते की शुरुआत में किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी। ये सप्ताह योजना बनाकर काम करने में आपको लाभ मिलेगा।

सप्ताह के अंत में संपत्ति से जुड़ी खरीद फरोख्त की इच्छा पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी आसार हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्र वर्ग को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूत आएगी।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि | Saptahik Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में काम का अधिक बोझ सहना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। सतर्क रहें। बेवजह के विवादों से दूर रहें। सप्ताह के बीच में काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत और सामान का अच्छे से ख्याल रखें।

सप्ताह के दूसरे भाग में किसी प्रभावशाली शख्सियत की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। विदेश में नौकरी या पढ़ाई करने की कोशिशों में जुटे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। करीबी दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में मन लगेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि | Saptahik Rashifal Kark rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी प्रियजन की मदद मिलेगी। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। मन अशांत रहेगा। इस अवधि में न तो किसी से उलझें और न किसी के बहकावे में आएं। सप्ताह के बीच में समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। लोगों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यापार में न केवल लाभ मिलेगा बल्कि उसका विस्तार भी होगा।

मार्केटिंग आदि का काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में किसी शुभ या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। गलतफहमियां दूर करें और अपने व्यवहार में नरमी बरतें।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि | Saptahik Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। आपको करीबी दोस्तों और भाग्य का साथ मिलेगा। मनचाहे ट्रांसफर की मुराद पूरी हो सकती है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिलने की उम्मीद है। हफ्ते के बीच में किसी घरेलू परेशानी का समाधान निकलेगा। लंबी दूरी की यात्रा सुखद और लाभकारी होगी।

कामकाजी महिलाओं को थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हंसी-मजाक करते समय किसी का दिल न दुखाएं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार आपके प्रेम संबंधों को अनुमति देकर रिश्ते की बात चल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि | Saptahik Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र या व्यवसाय से कोई शुभ समाचार मिलेगा। योजनाएं समय पर लागू होंगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी ऊर्जा सही दिशा में ले जा सकेंगे। बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें, इससे आप खुद को बेहतर और मजबूत बना पाएंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में आपकी जीत हो सकती है। शत्रु निष्क्रिय रहेंगे।

सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में सबको साथ लेकर चलना होगा। ऐसा करके आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। घर की मरम्मत या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर अधिक खर्च हो सकता है। किसी भी योजना में सोच-समझकर धन लगाएं। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें

Panchang : आज का पंचांग 9 मई 2026: शुभ चौघड़िया, राहुकाल, कालाष्टमी और सर्वार्थसिद्धि योग
Also Read
View All