
करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार फंड्स की कमी से रूके हुए कार्य दोबारा शुरू हो रहे हैं। आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह का मध्य भाग काफी सुखद रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन कर सकते हैं। वाहन धीमी गति से चलाना हितकर होगा। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। बुधवार और गुरुवार का दिन बहुत शुभ है।
पारिवारिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में तुला राशि वालों के परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। इस सप्ताह आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रपोजल मिलेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कड़वे बोल लोगों को दुखी कर सकते हैं। सप्ताहान्त में चलते हुए कार्यों में बाधा आएगी। हर किसी से अपने मन की बातें न करें। अत्यधिक कार्य के कारण मन विचलित होगा। भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न होने की आशंका है। महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को परिवार में झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः गले में समस्या हो सकती है। नित्य शिवमंदिर जाएं और पंचामृत से अभिषेक करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःवृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। आप बहुत अच्छी मेहनत करेंगे। विनिर्माण कार्यों में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव से लाभ होगा।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत में आपका मन थोड़ा व्यथित रहेगा। प्रेम संबंधों में अविश्वास की भावना न आने दें। पुराने प्रेमियों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी। सप्ताहांत बेहद सुखदायक रहने वाला है। नवदंपती फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। काम के प्रति आपके मन में एकाग्रता बढ़ेगी। मंगलवार और बुधवार सुखद रहने वाला है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से आपका आमना-सामना हो सकता है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे को समय अवश्य दें।
स्वास्थ्य जीवनः यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सीय सलाह की अवहेलना न करें। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। रविवार और गुरुवार का दिन कुछ कमजोर होने की आशंका है। शिवलिंग पर एक धतूरा और मदार की माला अवश्य चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार अटके हुए प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप नए-नए विचारों के प्रभाव में रहेंगे। महंगी वस्तुओं और उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। करियर को लेकर स्पष्ट राय बनाकर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है।
सरकारी कार्यों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इंश्योरेंस से धन लाभ हो सकता है। रविवार,बुधवार और गुरुवार बेहद शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। अपनी क्षमताओं से ज्यादा खर्च न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों को सावधानी पूर्वक निपटाएं। किसी बड़ा निवेश करने से पहले ठीक तरह से जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। सोमवार और मंगलवार का दिन संवेदनशील रहेगा।
साप्ताहिक जीवनः जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। धर्म-कर्म से जुड़कर रहें। समय आपके लिए अच्छा है, इसका सदुपयोग करें। संकीर्ण विचारों से आपको बचना चाहिए। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। ज्यादा सोच-विचार में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य जीवनः खांसी-जुकाम की समस्या होने की संभावना है। सिर में चोट की संभावना बन रही है। शिवलिंग पर नित्य 11 बिल्वपत्र और धतूरे अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःमकर साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार प्रोफेशनल आपकी जीवनशैली बहुत व्यवस्थित रहेगी। नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करें। रचनात्मक कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। न्याय मामलों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा।
राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। वेबसीरीज और सिनेमा का आनंद उठाएंगे। सोमवार और मंगलवार के दिन आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। सप्ताहांत भी आपके लिए सुखद रहेगा। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत में संतान की गतिविधियों से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। मित्रों के व्यवहार से आप थोड़ा नाखुश रहेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें। क्रोध और विवादों से बचने का प्रयास करें। संवादहीनता के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। सप्ताह मध्य में विवादों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार और गुरुवार यात्राओं के कारण परेशानी होगी।
स्वास्थ्य जीवनः थकान की वजह से पैर दर्द की समस्या हो सकती है। रूद्राष्टकम् का पाठ नित्य करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के समय कुंभ राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में बड़े अनुबंध करने की संभावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन काफी उत्तम रहने वाला है।
अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन में संतुलन बनाकर रख पाएंगे। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह आप अपने काम को लेकर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा रख सकते हैं। सोमवार से गुरुवार तक का समय करियर के लिये काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक लोगों से उलझना पड़ सकता है। किसी मंहगी वस्तु के गुम होने की आशंका है। दूसरों के व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को शनिवार को संभल कर बोलना चाहिए।
पारिवारिक जीवनः परिवार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर प्रफुल्लित रहेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। निजी रिश्तों में निष्ठा बनाये रखें। सप्ताहान्त में जीवनसाथी की चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य जीवनः शुक्रवार को शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। गर्दन और कन्धे में दर्द की शिकायत हो सकती है। शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें। लाल कनेर की माला चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःमीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आप कार्यक्षेत्र में अपने वर्चस्व को मजबूत करने में लगे रहेंगे। मार्केट में पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको संभल कर काम करना चाहिए। लाभ कमाने के लिए गलत मार्गों का चुनाव न करें। अधिकारी वर्ग आपसे किसी कारण नाखुश हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह घर में कुछ धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे। अपने शौक को पूरा करने को लेकर तत्पर हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। जटिल समस्याओं का आसानी से समाधान मिल जाएगा।
कोई महत्वपूर्ण काम इस सप्ताह पूरा होने की संभावना है। सप्ताह के शुरुआती तीन दिन थोड़े नकारात्मक हो सकते हैं। परिवार में किसी कारण तीखी नोकझोंक हो सकती है। गलतफहमी के कारण मित्रों से संबंध खराब न हों, इसका ध्यान रखें। अकारण मन उदास हो सकता है।
सेहतः आपकी सेहत इस सप्ताह अच्छी रहेगी। गले में खराश की समस्या होने की आशंका है। शिवलिंग पर प्रतिदिन अपराजिता के पुष्प अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः