राशिफल

Saptahik Rashifal : 23 फरवरी से सितारों की महाचाल: मंगल-शनि का मिलन, आपके लिए क्या लाया है साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026 : 23 फरवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आ रहा है। साप्ताहिक राशिफल में एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा बता रहे हैं सभी १२ राशियों का हाल।

5 min read
Feb 22, 2026
Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल: फरवरी के आखिरी हफ्ते में चमकेगी इन राशियों की किस्मत (फोटो सोर्स : Freepik)

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026: फरवरी का यह आखिरी हफ्ता (23 फरवरी से 1 मार्च 2026) साधारण नहीं होने वाला है। अंतरिक्ष में ग्रहों की एक ऐसी हलचल शुरू हो रही है, जो सीधे आपकी जेब, करियर और दिल के रिश्तों पर असर डालेगी। 23 फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश ऊर्जा का संचार करेगा, वहीं 26 फरवरी से बुध का वक्री होना (उल्टी चाल) आपकी वाणी और फैसलों की परीक्षा लेगा। क्या यह सप्ताह आपके लिए तरक्की के द्वार खोलेगा या आपको संभलकर चलने की चेतावनी दे रहा है? आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से आपकी राशि का साप्ताहिक राशिफल हाल।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल: तुला से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका फरवरी का आखिरी हफ्ता?

मेष साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 होगा और शुभ रंग डार्क ब्राउन होगा।

वृष साप्ताहिक राशिफल

व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी उत्सव में इस सप्ताह हिस्सेदारी रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। पुरानी बातों को पीछे छोड़ दे। बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और आपका शुभ सी ग्रीन है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तो में निकटता आएगी जीवन सुख में होगा। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे।प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। निजी व्यावसायिक मामलों में दबाव की स्थितियां बन सकती हैं। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और आपका शुभ रंग नेवी ब्लू है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। इस सप्ताह व्यावसायिक योजनाएं फलिभुत होगी। अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे। रिश्तों और साझेदारी में भावनात्मक उथल-पुथल से बचें। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीन हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग येलो है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। कर्म क्षेत्र में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।किसी भी तरह के झगड़ों में बीच बचाव करने के लिए अंतर मन की सुने। आवश्यकताओं और टारगेट को पूरा करने के लिए मामलों को गहराई से समझे।समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग पिंक है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस सप्ताह संतान या शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। कर्म क्षेत्र में बाधा सकती है अतः आप ध्यान करें। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे। बिना किसी रूकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग ब्लैक है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन खुश रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी उत्सव में हिस्सेदारी होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी… सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा। जीवन में जीने के नए आयाम मिलेंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग चेरी रेड है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 13 है और शुभ रंग स्काई ब्लू है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। एक युवा महिला अपनी जिद पूरी करवाने के लिए परेशान कर सकती है। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 10 है और शुभ रंग पिंक है।

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। दिनचर्या में बदलाव स्थितियां और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग वाइट हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 12 है और शुभ रंग डार्क ब्राउन है।

मीन साप्ताहिक राशिफल

धन व्यय अधिक होने से मन की शांति भंग हो सकती है इस सप्ताह कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी किसी अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया श्रम सार्थक होगा। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे समझदारी और सही फसलों से व्यावसायिक स्थिरता हासिल करेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग ऑरेंज है।

ये भी पढ़ें

Holashtak 2026 : 24 फरवरी से लग रहा है होलाष्टक, 8 दिनों तक वर्जित रहेंगे मांगलिक कार्य, जानें क्या करें और क्या न करें

Also Read
View All

अगली खबर