राशिफल

Saptahik Rashifal 31 Aug to 6 September 2025: इन राशियों का इस हफ्ते बदलेगा भाग्य! जानें करियर, कारोबार, सेहत और प्रेम जीवन पर असर

Saptahik Rashifal 31 August to 6 September 2025: मेष से कन्या राशि तक जानें इस सप्ताह का फल। करियर, कारोबार, स्वास्थ्य, लव लाइफ और उपायों के साथ पढ़ें ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास की भविष्यवाणी।

2 min read
Aug 29, 2025
Saptahik Rashifal 31 August to 6 September 2025 (photo- patrika)

Saptahik Rashifal 31 August to 6 September 2025 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर इंसान के जीवन को प्रभावित करती है। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही हर राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। करियर, कारोबार, सेहत, प्रेम और पारिवारिक जीवन में किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading 31 August To 6 September 2025: सप्ताह कैसा रहेगा मेष, वृषभ और मिथुन के लिए? टैरो से जानिए सटीक भविष्यवाणी

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि (Weekly Horoscope Aries)

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ निजी समस्याएं घेरे रहेंगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त में शुभ फल प्राप्त होंगे। व्यापार में मनचाहा लाभ और विस्तार की योजना पूरी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। संतानपक्ष से जुड़ी चिंता दूर होगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि (Weekly Horoscope Taurus)

सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आएंगी। अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है, इसलिए कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता होगी। अपने काम को दूसरों पर न छोड़ें। सप्ताह के उत्तरार्ध में बाजार की तेजी का लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे। प्रेम संबंध में सावधानी बरतें और जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत चिंता का कारण हो सकती है।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि (Weekly Horoscope Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए सहयोगियों और विरोधियों दोनों को साथ लेकर चलना होगा। सप्ताह के मध्य में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्य में तालमेल की मुश्किलें होंगी। भूमि-भवन विवाद सुलझाने में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में दूरी बढ़ सकती है। जीवनसाथी संबल बनेगा।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि (Weekly Horoscope Cancer)

कर्क राशि वालों के निजी जीवन और करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सीनियर काम की सराहना करेंगे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की इच्छा पूरी होगी। कारोबार में लाभ और नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों को लेकर संवेदनशील रहेंगे और अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा।
उपाय: शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि (Weekly Horoscope Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों से सहयोग मिलेगा। सीनियर और अधीनस्थ दोनों ही साथ देंगे। भूमि, भवन या वाहन संबंधी मनोकामना पूरी हो सकती है। कारोबार में तेजी आएगी और फंसा हुआ धन निकल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल कन्या (Weekly Horoscope Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। बुद्धि और विवेक से समस्याओं का समाधान मिलेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। कारोबार विस्तार के लिए रिस्क ले सकते हैं लेकिन शुभचिंतकों की सलाह लें। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी होगी। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े जातकों को सम्मान मिलेगा। संतान की सफलता से मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

ये भी पढ़ें

Today Tarot Rashifal 30 August 2025: सिंह को मेहनत, तुला को भाग्य और मीन को चेतावनी, जानें आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स

Also Read
View All

अगली खबर