राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal 20 To 26 July 2025 : राजयोग बदलेंगे इन 6 राशियों की किस्मत, टैरो साप्ताहिक राशिफल

Weekly Tarot Reading 20 To 26 July 2025 : टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, जुलाई का तीसरा सप्ताह (20-26 जुलाई, 2025) कई राशियों के लिए बदलावों और अवसरों से भरा है। इस दौरान आत्म-चिंतन, धैर्य और नई शुरुआत पर खास जोर रहेगा।

2 min read
Jul 19, 2025
Saptahik Tarot Rashifal 20 To 26 July 2025

Saptahik Tarot Rashifal 20 To 26 July 2025 : जुलाई का तीसरा सप्ताह (20 से 26 जुलाई, 2025) कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलावों और अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आत्म-चिंतन, धैर्य और नई शुरुआत पर विशेष जोर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बताती हैं कि इस सप्ताह ग्रहों की चाल बेहद खास है।

शनि मीन राशि में वक्री रहते हुए विपरीत, केंद्र त्रिकोण और धन राजयोग बना रहे हैं। वहीं, शुक्र वृषभ और मिथुन में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में बुधादित्य योग बनाएंगे, जबकि मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से महालक्ष्मी और गजकेसरी जैसे शुभ राजयोग भी बन रहे हैं। इन सभी शक्तिशाली योगों के कारण, यह सप्ताह कई जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता और आकस्मिक धन लाभ दे सकता है।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal (20–26 July) : तुला, मकर, कुंभ रहें सावधान, वृश्चिक और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि कुछ राशियों को रिश्तों में संतुलन बनाना होगा, तो कुछ को पुरानी आदतों को छोड़कर नए अध्याय की शुरुआत करनी पड़ेगी। यह सप्ताह धैर्य, आत्म-विश्लेषण और मानसिक स्पष्टता लेकर आएगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ पाएंगे। आइए, विस्तार से जानें कि तुला से लेकर मीन राशि तक की राशियों के लिए यह सप्ताह क्या खास लेकर आया है।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। यह समय किसी खास रिश्ते में नई दिशा चुनने का हो सकता है। प्यार और समझदारी को प्राथमिकता दें। रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान दें।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलाव का है। पुरानी आदतों को छोड़ने का समय आ गया है। यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। बदलाव डरावना हो सकता है, लेकिन यह आपको आगे बढ़ने का मौका देगा। इस बदलाव को स्वीकार करें।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों को इस सप्ताह संयम बनाए रखना होगा। किसी भी स्थिति में धैर्य रखें और सही रास्ते पर चलें। यह समय जीवन में शांति लाने का है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। शांत मन से सोच-समझकर आगे बढ़े।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन का है। खुद के अंदर झांकें और अपनी दिशा तय करें। यह समय आत्म-विश्लेषण का है। अपने लक्ष्यों के प्रति स्पष्टता पाने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। यह आपको सही दिशा दिखाएगा।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि वालों के विचार इस सप्ताह स्पष्ट होंगे। किसी भी समस्या का हल आसानी से मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेगे। यह समय मानसिक स्पष्टता का है। अपनी योजनाओं में प्रगति देखेंगे। इस समय का पूरा फायदा उठाएं।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आशा और प्रेरणा का है। आपके सपने अब हकीकत बन सकते हैं। यह समय अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करने का है। विश्वास रखें कि सब कुछ आपके पक्ष में होगा। यह सप्ताह आशा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। अपने सपनों की ओर बढ़ते रहें।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope (20–26 July) : इन 3 राशियों के लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आ रहा है यह सप्ताह, पढ़ें मेष से कन्या तक का राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर