Tarot Rashifal Rashifal 25 To 31 May 2026: 25 से 31 मई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। टैरो कार्ड्स के अनुसार कुंभ, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को करियर, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Saptahik Tarot Rashifal 25 To 31 May 2026 Libra to Pisces: 25 से 31 मई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि इस दौरान कुछ लोगों को करियर, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और सेहत से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह सप्ताह आत्मविश्वास, धैर्य और सही फैसलों के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, कुंभ, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय खास साबित हो सकता है। जानिए 25 से 31 मई 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा बढ़ने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। खासकर जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना है। इस समय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। साथ ही अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। सप्ताह के अंत तक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती नजर आएगी।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उत्साह और नए अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी मेहनत की सराहना भी होगी। किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम आपके लिए जरूरी रहेगा। परिवार का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कई बार आपको अकेलापन या निराशा महसूस होगी, लेकिन ऐसे समय में खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। लोगों से संपर्क बढ़ाना भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आलोचनाओं से परेशान होने के बजाय अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्रगति और सफलता लेकर आ सकता है। नए कामों में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इसका लाभ भी आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। यह सप्ताह नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आप कुछ नए फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि किसी भी जोखिम को उठाने से पहले पूरी योजना बनाना जरूरी होगा। मानसिक रूप से आप पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे।
मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह नौकरी या करियर से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। सप्ताह के आखिर में परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी।