
Horoscope Weekly Prediction 2026: सिंह और मिथुन राशि वालों के लिए शानदार सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
Weekly Rashifal 24 To 30 May 2026: 24 से 30 मई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, जबकि मिथुन और सिंह राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। वहीं कन्या और वृष राशि वालों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। पंडित डा. अनीष व्यास के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को अचानक धन लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत बड़े खर्चों से होगी। इस दौरान अचानक से कुछेक चीजों पर अपनी जेब से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है अथवा कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी।
इस सप्ताह आपको कोई बड़े आर्थिक लाभ होने का संकेत नहीं मिल रहा है। भागीदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपनों के लिए निकालने का प्रयास करना होगा। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन और शेखी बघारने से बचें।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं।
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को नियम-कानून की अवहेलना करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक कष्ट के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
व्यर्थ की यात्रा एवं भागदौड़ के कारण मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे तथा आपके कामकाज में विघ्न डालने की साजिश रच सकते हैं। सीनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा।
सप्ताह के मध्य में आप कोई दुस्साहस भरा कदम उठा सकते हैं, जिसके चलते आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी चिंता सताएगी। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है।
सेहत और संबंध दोनों की ही दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खानपान का विशेष ख्याल रखें तथा लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
उपाय: महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों का खजाना लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय बाद किसी आत्मीय व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है। इस दौरान अचानक से किसी इष्ट-मित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।
यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश में करियर-कारोबार कर रहे लोगों को विशेष सफलता अथवा लाभ मिलने की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास की तारीफ होगी। आपके पद एवं जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
कारोबार में आर्थिक लाभ बढ़ेगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार की प्रगति पर पूरा फोकस करेंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में खासा लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है। पूरे सप्ताह आपको स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपनी पूरी उर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। खास बात ये कि आपके द्वारा कार्य विशेष के लिए की गई मेहनत और प्रयास का सकारात्मक फल भी मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कारोबारी दिक्कतें दूर होंगी। दैनिक आय में वृद्धि होगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक कहीं से लाभ होगा। मार्केट में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस दौरान भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद, लाभप्रद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। कर्क राशि पर माता-पिता का विशेष आशीर्वाद और स्नेह बरसेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष के सफल होने का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और वह मनमुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएगा। दैनिक आय में वृद्धि होने से आपकी धन से जुड़ी चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी।
इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपका करियर हो या फिर कारोबार वो तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और सकारात्मकता दिखाई देगी।
नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आप आजीविका के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करके अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ और प्रगति के साथ आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों का लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आप अपने रिश्तों को अच्छे से निभा पाने में कामयाब होंगे और स्वजनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए आपके हर कदम पर साथ निभाएगा।
उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यो को करते समय अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटी-छोटी चीजों के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। इस दौरान आपको अपनी उर्जा, समय और धन का विशेष रूप से प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो उसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
नौकरीपेशा लोगों को किसी कार्य विशेष के लिए आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो भूलकर भी भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें। इसी प्रकार यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो कारोबारी निर्णय लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा फायदे की जगह नुकसान होने की आशंका रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। किसी प्रिय मित्र अथवा भाई-बंधुओं की बात-व्यवहार से मन रुष्ट रहेगा। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
Published on:
22 May 2026 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
