राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal : टैरो साप्ताहिक राशिफल 7-13 दिसंबर 2025: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का भविष्यफल

Weekly Tarot Reading 7 to 13 December 2025: साप्ताहिक टैरो राशिफल 7 से 13 दिसंबर 2025: शुक्र, बुध और अन्य ग्रहों के गोचर से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जीवन में क्या बदलाव आएंगे? जानें करियर, धन और प्रेम की भविष्यवाणी।

3 min read
Dec 05, 2025
Saptahik Tarot Rashifal : टैरो साप्ताहिक राशिफल 7-13 दिसंबर 2025: जानें ग्रहों की चाल का आपकी किस्मत पर असर (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Tarot Rashifal 7 to 13 December 2025 : दिसंबर का दूसरा सप्ताह (7 से 13 दिसंबर 2025) कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। भले ही कोई बड़ा ग्रह अपनी राशि न बदल रहा हो, लेकिन शुक्र (वृश्चिक में, 9 दिसंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र में) और बुध (10 दिसंबर को अनुराधा नक्षत्र में) की चाल में परिवर्तन होने वाला है। इस दौरान गुरु (मिथुन में वक्री), शनि (मीन में), राहु (कुंभ में), केतु (सिंह में), मंगल (धनु में), बुध और सूर्य (वृश्चिक में) अपनी स्थिति बनाए रखेंगे। ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस सप्ताह शनि का मार्गी होना केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहा है। साथ ही, बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण, नवपंचम और षडाष्टक जैसे महत्वपूर्ण योग भी बन रहे हैं। टैरो कार्ड्स के माध्यम से जानिए कि तुला से लेकर मीन तक, सभी 6 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, और किसे मिलेगा किस्मत का पूरा साथ और धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : टैरो साप्ताहिक राशिफल 7-13 दिसंबर: इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ, किस्मत देगी साथ

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

तुला राशि के लोगों को आज कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी होगी। यात्रा करने से पहले अपने इष्ट देव का स्मरण करें। अटकलें पर ध्यान और जोखिम भरे कार्य न करें। जो बाधाएं कार्यक्षेत्र में आ रही वह सभी इस हफ्ते दूर होंगी। परिणाम आपके हिसाब से मिलने लगेंगे। आप उदास महसूस करेंगे और बाद में कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। आप आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना कर सकते हैं।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों की रुचि इस हफ्ते अपनी संतान के प्रति अधिक रहेगी। आपको सलाह है कि कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें। प्रयास और सहयोग से अनुकूलता आएगी। व्यापारी वर्ग के लोगों को नए कामकाज सौंपा जा सकता है। वाहन आदि का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। कार्य के पूर्ण होने में देरी महसूस हो सकती है। जो कुछ चीजें जिन्हें आप बदल नहीं सकते उसके साथ संजोता करने में ही बुद्धिमानी है। आपको सरकार और प्रशासन के द्वारा परेशानी का सामने करना पड़ सकता है। आपके बच्चों को भी कुछ कठिनाइयों होंगी।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी रुचि इस हफ्ते साहित्य संगीत में दिलचस्पी अधिक रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें। इस सप्ताह आप शेयर बाजार में अपने धन का निवेश कर सकते है। देखा जाए तो यह आपके लिए एक लाभदायक सप्ताह है जहां अच्छा अवसर आप के लिए इंतजार कर रहा हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की संभावना है।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Makar Saptahik Tarot Rashifal)

मकर राशि के जातकों के आय के साधनों में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। आपको सलाह है कि जितने हो सके दिखावा करने से बचें। स सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। घर परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा और सुखद रहेगा।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Rashifal)

कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह सामान्य से निम्न रहने वाला है। इस हफ्ते हो सकता है कि आपके काम न बन पाएं। आज आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे। आप आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना कर सकते हैं। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करे। स्वास्थ्य और धन में लाभ मिल सकता है. समायोजन लगभग हर स्तर पर आवश्यक हैं, आपको धैर्य रखना होगा और चीजों को उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया के साथ हस्तक्षेप से बचने की जरूरत है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Tarot Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अगर आपको कोई मतभेद चल रहा है तो वह इस हफ्ते दूर हो जाएंगे। नौकरी और परिवार में बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें

Numerology Shiva Temple Guide : अपनी जन्मतिथि के अनुसार जानिए 2026 में कौन-सा शिव मंदिर है आपका रक्षक?

Also Read
View All

अगली खबर