आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में शनि सबसे शक्तिशाली ग्रह माने गए हैं। इसीलिए शनि का उदय और अस्त होना भी सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। पत्रिका.कॉम में ज्योतिषाचाय्र पं. जगदीश शर्मा बता रहे है किन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां...
जनवरी 2023 में 30 साल बाद शनि ने स्वराशि कुंभ में गोचर किया है। इसके बाद वह 31 जनवरी को अस्त हो गए। अब आज से ठीक एक माह बाद वह 6 मार्च 2023 को उदय होंगे। चूंकि किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन करने या फिर चाल बदलने से पृथ्वी समेत सभी प्राणियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं कोई भी ग्रह अस्त या उदय होता है, तो सभी 12 राशियां इससे प्रभावित होती हैं। अब शनि 6 मार्च को उदय होंगे, इसका भी सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिनकी किस्मत अब चमकने वाली है। शनि का यह उदय इन विशेष राशियों के लिए लाभ वाला साबित होगा। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में शनि सबसे शक्तिशाली ग्रह माने गए हैं। इसीलिए शनि का उदय और अस्त होना भी सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। पत्रिका.कॉम में ज्योतिषाचाय्र पं. जगदीश शर्मा बता रहे है किन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां...
वृष
वृष राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत लाभदायक रहेगा। इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे। 'ऊं विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव यद् भद्रं तन्न आ सुव' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप आपको बड़ा फायदा होगा। आपकी राशि का स्वामी शुक्रहै और ये ग्रह शनि का मित्र है। इसलिए इसकी पूजा से आपको लाभ हो सकता है। गले में क्रिस्टल की माला पहने इससे आपको लाभ होगा।
सिंह
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि के उदय होने से सिंह राशि के लोगों को जीवन में धन की संभावनाएं बनेगी। कर्जों से मुक्ति मिलेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर हो जाएगी। बैंक से लोन आदि के मामले में बात बन सकती है। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। व्रद्ध आश्रम में जाकर सेवा करने से शनि प्रसन्न होंगे। आपको 'ऊं प्राम प्रीम प्रौम शनिश्चराय नम:' का जाप करने से आपको फायदा होगा।
तुला
तुला राशि के लोगों के लिए शनि का उदया होना बेहद शुभ होगा। इन्हें रोजगार और व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। आपके घर खुशियों की दस्तक होगी। आपका भाग्य चमकेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शनिदेव की पूजा-आराधना जरूर करें। 'ऊं प्राम प्रीम प्रौम शनिश्चराय नम:' मंत्र का जाप करने से फायदा होगा।
कुंभ
इस समय शनि कुंभ राशि में अस्त हैं और वह इसी राशि में उदय भी होंगे। इसलिए इसका प्रभाव कुंभ राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। इस दौरान आप नए दोस्त बना सकते हैं। हालांकि आंख मूंदकर किसी पर विश्वास न करें। इस दौरान आपके खर्च बढ़ेंगे। रुके हुए कार्य जरूर पूरे होंगे। इस दौरान किया निवेश भविष्य में लाभ देगा। 'ऊं सम शनिश्चराय नम:' मंत्र का जाप करें। तनाव कम होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।