राशिफल

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा खोलेंगी भाग्य के द्वार, इन राशियों को मिल सकती है खुशियों की सौगात

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिन बहुत ही पवित्र पर्व होते हैं, जहां भक्त मां दुर्गा की भक्ति और पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा हो सकती है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आता है। जानिए यहां उन राशियों के बारे में और मां दुर्गा के आशीर्वाद से उन्हें कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।
less than 1 minute read
Sep 22, 2025
shardiya navratri 2025,Navratri 2025, shardiya navratri 2025,horoscope, Navratri 2025 horoscope predictions
Navratri 2025 horoscope predictions| फोटो सोर्स – Freepik

Shardiya Navratri 2025 Horoscope: शारदीय नवरात्रि हर साल भक्तों के लिए उमंग और श्रद्धा लेकर आती है। माना जाता है कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और सौभाग्य का संचार होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक रहेगी। ज्योतिष के अनुसार, इन 9 दिनों में कुछ राशियों के जातकों के लिए भाग्य के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आइए जानते हैं किन तीन राशियों पर मां की विशेष कृपा बरसने वाली है।

नवरात्रि में इन 3 राशियों के खुलेंगे भाग्य

मेष राशि (Aries zodiac sign)

शारदीय नवरात्रि 2025 मेष राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान इन जातकों का आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा। सभी रुके हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर में नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं व्यवसाय करने वालों को भी लाभकारी डील मिलने की संभावना है। नौ दुर्गाओं की असीम कृपा से धन-संपदा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo zodiac sign)

शारदीय नवरात्रि 2025 सिंह राशि के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और एक सुनहरा समय शुरू होगा। सुख-समृद्धि का आगमन होगा, और धन संबंधी सभी मामले सफल होंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे गृहस्थ जीवन में अपार खुशियां आएंगी।


धनु राशि (Sagittarius zodiac sign)

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। आर्थिक उन्नति के नए अवसर खुलेंगे और आय के नए स्रोत सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है, वहीं छात्रों को भी सफलता प्राप्त होगी। इन राशियों के रुके हुए काम भी समय पर पूरे होंगे।