राशिफल

Tarot Card Rashifal 14 March 2026 : टैरो राशिफल 14 मार्च 2026 : मेष को व्यापार में उन्नति, वृश्चिक के लिए निवेश का सही समय, जानें सभी राशियों का भविष्य

Tarot Rashifal 14 March 2026: आज दशमी के बाद एकादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

3 min read
Mar 13, 2026
Tarot Rashifal 14 March 2026: मेष को व्यापार में उन्नति, वृश्चिक के लिए निवेश का अच्छा समय

Tarot Card Rashifal 14 March 2026 : 14 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही दिन में सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बनने से कई राशियों के लिए यह दिन सफलता और प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार और निवेश में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 15–21 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल : चैत्र नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में उन्नति कराने वाला है। आज आप किसी खास चीज की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही आज आपकी पर्सनैलिटी से दूसरे लोग आकर्षित हो सकते हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी समझदारी से काम करने के जरुरत है। फिलहाल, कोशिश करें की आप बुरी आदतों से खुद को दूर रखें। ऐसा करना ही आपके लिए हितकारी रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है। अगर आप ज्यादा भावुक होते हैं तो आपको ही नुकसान हो सकता है। फिलहाल, अपने खाने पीने का ख्याल रखें। असंतुलित भोजन के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, अपनी नौकरी और व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में आपको विफलता हासिल हो सकती है। जिस वजह से आपका मन उदास हो सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा असंतुलन लेकर आ सकता है। आज आपको ऐसा लगेगी की परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती हुई हैं। साथ ही आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग भी ले सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही बीतेगा। आज आप कुछ ज्यादा अच्छे मूड में रहेंगे। नहीं। इसी के साथ आज आप खुद को किसी बात को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे। जल्द ही आपको अपनी की गई गलती का एहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य फिलहाल, नरम रहेगा।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज बहुत ही सतर्कता के साथ काम करना होगा। दरअसल, आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आज आप में से कुछ लोग किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी वालों कामों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों में आज अलग ही ऊर्जा रहेगी। आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। फिलहाल, आप नई नई योजनाओं को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल, समय अच्छा है बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और करिश्मा के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। इसलिए आज अपनी सेहत का ख्याल रखें। ब्लड प्रेशर के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार,स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। फिलहाल, धार्मिक कार्यों में आपका ध्यान अधिक रहने वाला है। आपके लिए ऐसा करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ साहसिक कदम उठाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आज आपकी लोकप्रियता से विरोधी थोड़ा तिलमिला सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन खर्च कराने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे। जिस वजह से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Aquarius Conjunction 2026 : 15 मार्च से शुरू होगा मंगल-बुध-राहु का शक्तिशाली संयोग, करियर और बाजार में तेज बदलाव संभव

Also Read
View All

अगली खबर