राशिफल

Aaj ka Tarot Rashifal, 03 October 2025: सिंह वाले क्रोध पर रखें काबू,, वृषभ को मिल सकता है रुका धन, टैरो राशिफल 3 अक्टूबर

Tarot Rashifal : 3 अक्टूबर 2025 का टैरो राशिफल। मेष के इरादे स्पष्ट, वृषभ को धन लाभ होगा। मिथुन को प्रतिस्पर्धा, सिंह को क्रोध पर काबू रखना होगा। कर्क का सम्मान बढ़ेगा। अपनी राशि के लिए जानें टैरो कार्ड्स की पूरी भविष्यवाणी।

3 min read
Oct 02, 2025
Aaj ka Tarot Rashifal 03 October 2025

आज का टैरो राशिफल, 3 अक्टूबर 2025 : टैरो कार्ड्स के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 का दिन विभिन्न राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों का संकेत दे रहा है। आज मेष राशि के लोगों के इरादे काफी स्पष्ट और आक्रामक रहेंगे, जो उन्हें कार्यस्थल और घर पर सफलता दिलाएगा। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ है, उन्हें रुका हुआ धन मिलेगा । मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यधिक व्यस्त और प्रतिस्पर्धी रहेगा। कर्क राशि के लोग आज परिवार में हर्षोल्लास का अनुभव करेंगे । सिंह राशि के जातक अपने क्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें । तुला राशि वालों को यात्राओं के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है जबकि वृश्चिक राशि के लोगों को लेन-देन में और मकान-वाहन पर खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी। धनु राशि के लोग नौकरी और व्यवसाय में सतर्कता बरतें। मकर राशि के जातकों को शिक्षा और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। कुंभ राशि वालों को बेवजह की बहस से बचने की सलाह दी जाती है। मीन राशि के लोग महत्वाकांक्षा या काम पर ध्यान केंद्रित करने की कमी महसूस कर सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें आज का दिन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें

Budh Gochar On Dussehra : दशहरा पर बुध का उदय इन 3 राशि वालों की खोल सकता है किस्मत, धन वर्षा के योग

मेष टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Mesh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आप काफी आक्रामक रहेंगे। साथ ही आज आपको इरादे काफी स्पष्ट रहेंगे। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

वृषभ टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Vrishabh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों की मुलाकात आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी। साथ ही आपको मनोबल भी मजबूत रहेगा। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आपको अपना रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मिथुन टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Mithun Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए काफी व्यस्ता वाला रहेगा। आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। साथ ही आज किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कर्क टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Kark Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। बस आपके लिए सलाह है कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Singh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को अपने क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है। संतान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

कन्या टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Virgo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को कोई भी आज ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए। जो आपको बोझ मालूम हो। किसी बात को लेकर अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

तुला टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Tula Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। जिस वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करने वाले हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (vrishchik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है। इसलिए थोड़ा बजट बनाकर खर्चा करें।

धनु टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Dhanu Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को आज नौकरी और व्यवसाय में लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। बस आज आप सभी के साथ अच्छे से पेश आएं।

मकर टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Makar Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। हालांकि, किसी बात को लेकर आज परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Kumbh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों के लिए दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हें समस्या उलझाती नहीं है।

मीन टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2025 (Meen Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशिवालें महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ का व्रत आज , जानिए कितने बजे निकलेगा चांद?

Also Read
View All

अगली खबर