राशिफल

Tarot Rashifal 17 April 2026: वैशाख अमावस्या पर राशियों का हाल: मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों का टैरो राशिफल

Tarot Rashifal 17 April 2026: वैशाख अमावस्या का दिन आत्मचिंतन, नए संकल्प और जीवन में दिशा तय करने का संकेत देता है। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है।

2 min read
Apr 16, 2026
मेष से मीन तक सभी राशियों का टैरो राशिफल 17 अप्रैल|Patrika.com

Aaj Ka Tarot Horoscope 17 April 2026: टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वैशाख अमावस्या का विशेष प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में टैरो कार्ड की मदद से जानिए मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का आज का हाल। यह राशिफल आपको दिनभर के फैसले लेने में मार्गदर्शन देगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Rashifal (12-18 April 2026): मेष, मिथुन और कन्या की चमकेगी किस्मत, वृषभ-सिंह रहें सतर्क, जानें मेष से कन्या तक पूरा भविष्यफल

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपके काम की सराहना जरूर होगी, लेकिन साथ ही कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल भी बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें। धैर्य बनाए रखें, धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

आज आपके सामने नए अवसर खुल सकते हैं। नए लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी प्रतिभा और मेहनत को पहचान मिलेगी और सही समय पर सहयोग भी प्राप्त होगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आज आप कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवन में कुछ बड़ा बदलाव लाने का विचार मन में आएगा। नई तकनीक या नया तरीका अपनाना आपके भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

कोई भी नया काम शुरू करने से पहले दस्तावेज़ों की अच्छी तरह जांच कर लें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें, इससे रिश्तों में संतुलन बना रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

लंबे समय से अटके कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। विरोधी आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास के आगे टिक नहीं पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने के संकेत हैं, जिससे मन हल्का महसूस करेगा।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashi)

जीवन में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं तो मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। समझदारी से फैसले लेने पर आप मौके का सही फायदा उठा पाएंगे।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आर्थिक स्थिति में सुधार आने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन काम रुकेंगे नहीं। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आने वाले दिनों में खुशियों के संकेत हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

आज उत्साह तो रहेगा, लेकिन मन में कुछ शंकाएं भी बनी रह सकती हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। शांत रहकर काम करने से सफलता मिलेगी।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। आज शॉपिंग या खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। आपका आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगा, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

पारिवारिक मामलों में संतुलन और समझदारी जरूरी है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी तकरार हो सकती है, इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और नशे से दूर रहें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीखने का विचार आपके भविष्य को मजबूत बना सकता है। अचानक धन लाभ के संकेत हैं।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज का दिन खास रहेगा, लेकिन पैसों के मामले में लापरवाही न करें। कामकाज में अच्छी प्रगति होगी, खासकर ट्रैवल या सर्विस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal (12-18 April 2026): साप्ताहिक टैरो राशिफल: तुला, वृश्चिक और मीन को मिलेगा लाभ, मकर-धनु रखें सेहत का ध्यान
Also Read
View All